फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Unnao News ›   unnao news

Unnao News: विनोद महर्षि वाल्मीकि आश्रम के प्रबंधक, वासुदेव उपप्रबंधक

Fri, 12 Jun 2026 12:38 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 12 Jun 2026 12:38 AM IST
विज्ञापन
unnao news
फोटो-10-जानकीकुंड प्रबंध समिति की बैठक में संबोधित करते जिलाधिकारी घनश्याम मीना। संवाद
परियर। महर्षि वाल्मीकि आश्रम जानकीकुंड की प्रबंध समिति का पुनर्गठन किया गया है। प्रबंधक और उपप्रबंधक के निधन से ये पद रिक्त हो गए थे। बृहस्पतिवार को नए पदाधिकारियों का सर्वसम्मति से चयन हुआ। विनोद त्रिपाठी को प्रबंधक चुना गया। वासुदेव त्रिपाठी को उपप्रबंधक बनाया गया।
विज्ञापन

सदर तहसील क्षेत्र के परियर स्थित इस पौराणिक आश्रम में लंबे समय से विवाद चल रहा था। पूर्व प्रबंधक देवशरण नंद महाराज और उपप्रबंधक रामाकांत त्रिपाठी का निधन हो गया था। इससे आश्रम की स्थिति लगातार खराब होती जा रही थी। सदर विधायक पंकज गुप्ता की मध्यस्थता के बाद बैठक हुई। जिलाधिकारी घनश्याम मीणा पदेन अध्यक्ष के रूप में मौजूद रहे। विधायक पंकज गुप्ता ने उपाध्यक्ष की भूमिका निभाई। बैठक में
विज्ञापन

कमलेश कुमार दीक्षित को मंत्री पद दिया गया। राजेश द्विवेदी उप मंत्री के रूप में चुने गए। आलोक त्रिपाठी को कोषाध्यक्ष का दायित्व मिला। राजेंद्र जौहरी को लेखा परीक्षक बनाया गया। विवेक पांडेय, कृष्णानंद पांडेय, निरंजन और हरिशरण त्रिपाठी सदस्य बने।
विज्ञापन
विज्ञापन


बैठक में मंदिर की देखरेख और आय पर चर्चा हुई। मेले में लगने वाली दुकानों से वसूली बंद करने का निर्णय लिया गया। मंदिर परिसर के गेस्ट हाउस को 5100 रुपये शुल्क पर दिया जाएगा। इसे शादी विवाह जैसे मांगलिक कार्यक्रमों के लिए उपयोग किया जा सकेगा। ग्राम प्रधान को समिति में शामिल न करने पर लोगों में चर्चाएं रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed