{"_id":"6a57d3671d124bff2503c2b7","slug":"unnao-news-unnao-news-c-221-1-uno1023-153854-2026-07-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Unnao News: मेडिकल स्टोर संचालक के घर 4.65 लाख की चोरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Unnao News: मेडिकल स्टोर संचालक के घर 4.65 लाख की चोरी
विज्ञापन
फोटो-11- चोरी की जानकारी पर पीड़ित के घर के बाहर लगी लोगों की भीड़। स्रोत: ग्रामीण
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अचलगंज। मंगलवार की रात चोरों ने बेथर-कोलुहागाड़ा मार्ग स्थित मेडिकल स्टोर संचालक के घर से करीब चार लाख रुपये के सोने-चांदी के जेवर व 65 हजार रुपये पार कर दिए। घटना के परिवार मकान में दूसरी मंजिल पर सो रहा था। सुबह जानकारी होने पर पुलिस को सूचना दी।
थाना क्षेत्र के मवैया माफी गांव निवासी श्याम गोपाल बेथर से कोलुहागाड़ा जाने वाले सड़क के मोड़ पर मकान बनाकर रहते हैं। इसी मकान में मेडिकल स्टोर भी चलाते हैं। मंगलवार की रात को वह परिवार के साथ घर की दूसरी मंजिल पर सो रहे थे। रात में छत के रास्ते जीने का दरवाजा तोड़कर चोर अंदर घुस गए। मकान की पहली मंजिल पर कमरे में रखे बक्से और अलमारी का ताला तोड़कर चोर चेन, झुमकी, झाला, अंगूठी, पायल समेत तकरीबन चार लाख के सोने-चांदी के जेवर और अलमारी में रखी 65 हजार रुपये की नकदी उठा ले गए। सुबह जागने पर घर वालों ने सामान अस्त-व्यस्त देखा तो चोरी की जानकारी हुई।
पीड़ित की सूचना पर पहुंचे उपनिरीक्षक जयप्रकाश भारती ने मौके पर पहुंच कर जांच पड़ताल की है। थानाध्यक्ष एसएन त्रिपाठी ने चोरों का पता लगाकर जल्द खुलासे का आश्वासन दिया।