फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Unnao News ›   unnao news

Unnao News: गंगा के बढ़ते जलस्तर से किसानों की धड़कनें तेज

Sat, 18 Jul 2026 12:45 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 18 Jul 2026 12:45 AM IST
विज्ञापन
unnao news
फोटो-14- नसिरापुर में धान रोपाई के लिए पौध उखाड़ते श्रमिक। संवाद
परियर। गंगा नदी का जलस्तर बढ़ने से परियर, सफीपुर और बांगरमऊ क्षेत्र में पानी का फैलाव तेजी से हो रहा है। पानी, तराई वाले खेतों की ओर बढ़ने से किसानों की धड़कनें तेज हैं। फसल बचाने के लिए किसान खेत की मेड़ ऊंचा करने की जुगत लगा रहे हैं।
विज्ञापन

सदर तहसील क्षेत्र बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों माना बंगला, बाबू बंगला, पनपथा, देवीपुरवा सहित अन्य गांवों के किसान गंगा के लगातार बढ़ रहे जलस्तर से चिंतित हैं। दिन प्रतिदिन बढ़ रहे जलस्तर से धीरे-धीरे गंगा का पानी किसानों की रेती में बोई गई लौकी, तरोई आदि सब्जी की फसलों की ओर बढ़ रहा है। अपनी फसलों को पानी से बचाने के लिए किसान खेतों की मेड़ों को ऊंचा करने की जुगत लगा रहे हैं।
विज्ञापन

वहीं, लगातार बढ़ रहे जलस्तर को देखते हुए तहसील प्रशासन ने परियर पंचायतघर को खाली करवा कर बाढ़ चौकी स्थापित कर दी है। क्षेत्रीय लेखपाल प्रदीप कमल ने बताया कि बाढ़ चौकी स्थापित है। अन्य सभी व्यवस्थाएं भी दुरुस्त की जा रही है। बढ़ते जलस्तर पर प्रशासन लगातार नजर बनाए है।

फोटो-14- नसिरापुर में धान रोपाई के लिए पौध उखाड़ते श्रमिक। संवाद

फोटो-14- नसिरापुर में धान रोपाई के लिए पौध उखाड़ते श्रमिक। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed