{"_id":"6a650a3f828b982c8f0fea09","slug":"unnao-news-unnao-news-c-221-1-uno1023-154445-2026-07-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Unnao News: एक्सप्रेसवे पर अनियंत्रित कार खंती में गिरी, चालक समेत चार घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Unnao News: एक्सप्रेसवे पर अनियंत्रित कार खंती में गिरी, चालक समेत चार घायल
विज्ञापन
फोटो-23-खंती में पलटी कार। स्रोत: पीआरवी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गंजमुरादाबाद (उन्नाव)। आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे की हवाई पट्टी पर तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर खंती में गिर गई। हादसे में चालक सहित कार सवार एक ही परिवार के चार लोग घायल हो गए।
प्रतापगढ़ सदर निवासी मधुर खंडेलवाल (41), पत्नी ऋतिका (38), बेटी आरोही (12) के साथ किसी काम से आगरा जा रहे थे। कार प्रतापगढ़ सदर के गांव गड़वारा निवासी आशीष शर्मा (35) चला रहा था। आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे की हवाई पट्टी पर बांगरमऊ कोतवाली क्षेत्र के हैबतपुर के सामने शनिवार करीब साढ़े चार बजे हल्की बारिश के दौरान तेज रफ्तार कार अनियंत्रित हो गई। सुरक्षा जाली तोड़ते हुए कार करीब 10 फीट गहरी खंती में जाकर पलट गई। हादसे में चालक सहित कार सवार सभी घायल हो गए।
सूचना पर पहुंची यूपीडा और पीआरवी ने घायलों को बांगरमऊ सीएचसी पहुंचाया। जहां डॉक्टर ने चालक आशीष की हालत गंभीर देख उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया। अन्य घायलों का उपचार चल रहा है। पुलिस ने क्षतिग्रस्त कार को खंती से निकाल कर सुरक्षित स्थान पर खड़ा करवाया है। बांगरमऊ कोतवाल अखिलेश चंद्र पांडेय ने बताया कि अनियंत्रित कार खंती में गिरने से चार लोग घायल हुए हैं। सभी का उपचार चल रहा है।