{"_id":"6a6ba69cbccc300fb2074672","slug":"unnao-news-unnao-news-c-221-1-uno1023-154726-2026-07-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"Unnao News: यूथ एथलेटिक्स व इंडियन जैवलिन डे प्रतियोगिता के लिए ट्रॉयल तीन से","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Unnao News: यूथ एथलेटिक्स व इंडियन जैवलिन डे प्रतियोगिता के लिए ट्रॉयल तीन से
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उन्नाव। उत्तर प्रदेश एथलेटिक्स एसोसिएशन के तत्वावधान में 21वीं यूपी स्टेट यूथ एथलेटिक्स चैंपियनशिप 2026 तथा पांचवें इंडियन जैवलिन डे का आयोजन सात और आठ अगस्त को प्रयागराज स्थित पंडित मदन मोहन मालवीय स्टेडियम में किया जाएगा। दो दिवसीय राज्यस्तरीय खेल प्रतियोगिता में प्रदेश भर की संबद्ध जिला इकाइयों के पंजीकृत एथलीट हिस्सा लेंगे। इसके चयन ट्राॅयल तीन से पांच अगस्त के बीच होंगे। इसके लिए पंजीकरण शुरू हो गया है।
यूथ एथलेटिक्स चैंपियनशिप में एक जनवरी 2009 से 31 दिसंबर 2010 के बीच जन्मे खिलाड़ी ही प्रतिभाग कर पाएंगे। इंडियन जैवलिन डे अंडर-14 के लिए जन्म तिथि 7 अगस्त 2012 से छह अगस्त 2014 के बीच होना चाहिए। अंडर-16 के लिए सात अगस्त 2010 से छह अगस्त 2012 के बीच जन्मे खिलाड़ी ही प्रतिभाग कर पाएंगे। अंडर-18 के लिए सात अगस्त 2008 से छह अगस्त 2010 और अंडर-20 में प्रतिभाग के लिए जन्मतिथि सात अगस्त 2006 से छह अगस्त 2008 तय की गई है। पंजीकरण की अंतिम तिथि दो अगस्त है। इसमें जिलास्तरीय टीम चयन के लिए खिलाड़ी 8319838625 पर संपर्क कर सकते हैं। पंजीकरण के लिए अनिवार्य दस्तावेज एएफआईयूआईडी व आधारकार्ड जमा करना होगा। बताया कि बारिश का मौसम होने से चयन ट्रायल की अभी तिथि फाइनल नहीं है। फिर भी ट्रायल तीन से पांच अगस्त के बीच कराया जा सकता है।
इंसेट-1
इन प्रतियोगिताओं का होगा आयोजन
100,200 व एक हजार मीटर दौड़, 110 और सौ मीटर बाधा दौड़, डिस्कस व हैमर थ्रो, गोला फेंक