{"_id":"6a6cfbc1a9697f13b40f91f1","slug":"unnao-news-unnao-news-c-221-1-uno1023-154769-2026-08-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Unnao News: शिलान्यास के नौ माह बाद भी नहीं बन सकी 450 मीटर सीसी रोड","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Unnao News: शिलान्यास के नौ माह बाद भी नहीं बन सकी 450 मीटर सीसी रोड
विज्ञापन
फोटो-6- धन्नीपुर में लगा शिलान्यास का पत्थर व बदहाल सड़क। संवाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अचलगंज। नौ माह पूर्व विधायक द्वारा शिलान्यास किए गए सीसी मार्ग का काम ठप है। बॉक्सिंग लगाने के बाद से ठेकेदार गायब है। आधे बने मार्ग से लोगों को आवागमन में परेशानी हो रही हैं।
नगर पंचायत के वार्ड-6 में मनोहरपुर मार्ग से धन्नीपुर को जाने वाली 450 मीटर पुरानी सीसी रोड क्षतिग्रस्त हो गई थी। इस मार्ग से मनोहरपुर, साहब खेड़ा, हड़हा, बलऊखेड़ा, बबुआईन खेड़ा समेत अन्य गांवों के लोग औद्योगिक क्षेत्र में मजदूरी करने व शहर दूध व सब्जियां ले कर जाते हैं। मार्ग की उपयोगिता और लोगों को हो रही परेशानी को देखते हुए विधायक आशुतोष शुक्ल के प्रस्ताव पर इसकी मरम्मत के लिए दीन दयाल उपाध्याय नगर विकास योजना 2024-25 के तहत 34 लाख रुपये की धनराशि स्वीकृत हुई थी। सात नवंबर 2025 को विधायक आशुतोष शुक्ल व नगर पंचायत अध्यक्षा लक्ष्मी वर्मा ने मार्ग का शिलान्यास भी कर दिया था। इसके बाद निर्माण एजेंसी आधी-अधूरी बॉक्सिंग लगाकर चली गई। बॉक्सिंग लगी होने के कारण इस मार्ग से एक साथ दो वाहन नहीं निकल पाते हैं। साथ ही बारिश में जलभराव से लोगों को आवागमन में परेशानी हो रही है।
सभासद कृष्णानंद तिवारी ने बताया कि धनराशि खाते में पड़ी है। ठेकेदार निर्माण में हीलाहवाली कर रहा है। अधिशासी अधिकारी शालिनी त्रिपाठी ने बताया कि जल्द ही काम कराया जाएगा।