{"_id":"6a6cfbfb991a2ee3e30fc5c8","slug":"unnao-news-unnao-news-c-221-1-uno1023-154806-2026-08-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Unnao News: जलाभिषेक कर भोलेनाथ से की सुख-समृद्धि की कामना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Unnao News: जलाभिषेक कर भोलेनाथ से की सुख-समृद्धि की कामना
विज्ञापन
फोटो- 30-शहर के सिद्धनाथ मंदिर में दर्शन पूजन करते श्रद्धालु। संवाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उन्नाव। सावन के दूसरे दिन शुक्रवार को जिले के सभी छोटे-बड़े शिव मंदिरों में भगवान शिव की पूजा अर्चना के लिए श्रद्धालुओं की भीड़ रही। शिवालय हर-हर महादेव के उद्घोष से गूंजते रहे।
शहर के सिद्धनाथ मंदिर, राजाशंकर सहाय मंदिर, अखिलेश्वर महादेव मंदिर, मगरवारा स्थित गोकुल बाबा समेत ग्रामीण क्षेत्रों के प्रसिद्ध शिव मंदिरों में भगवान भोलेनाथ के जलाभिषेक के लिए श्रद्धालुओं की भीड़ रहीं। ओम नम: शिवाय का जाप करते हुए आस्थावानों ने बाबा को गंगाजल, दूध, बेल पत्र, धतूरा आदि इच्छित वस्तुएं समर्पित कर परिवार के आरोग्य व खुशहाली की कामना की। श्रद्धालुओं को दर्शन में असुविधा न हो इसके लिए मंदिर समितियों के लोग भी मुस्तैद नजर आए।
फोटो-31- परियर तट से गंगाजल भरकर जाते कांवड़िए। संवाद
कावड़ सजाकर भगवान शिव का जलाभिषेक करने निकले श्रद्धालु
परियर। सावन माह शुरू होते ही सदर तहसील के परियर घाट से गंगाजल लेकर कावड़ियों ने पैदल यात्रा शुरू कर दी है। शनिवार को सैकड़ों श्रद्धालु कावड़ सजा कर घाट पर पहुंचे। गंगा स्नान के बाद कावड़ में जल लेकर ‘बम-बम भोले’ व ‘हर-हर महादेव’ के जयघोष लगाते हुए कावड़ यात्रा शुरू की। ये कांवड़िये लखनऊ स्थित बघेश्वर महादेव व बुद्धेश्वर महादेव होते हुए बाराबंकी स्थित लोधेश्वर महादेव मंदिर तक यात्रा कर बाबा का गंगा जल से अभिषेक करेंगे। कई दिनों की नंगे पैर पैदल यात्रा भगवान भोलेनाथ पर उनकी सच्ची श्रद्धा का प्रतीक है। सावन के पहले सोमवार से कावड़ यात्रियों संख्या में और बढ़ोत्तरी होने की संभावना है।