{"_id":"6a6cfba3cba8d0576e026494","slug":"unnao-news-unnao-news-c-221-1-uno1023-154808-2026-08-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Unnao News: पीडी के सात साल बाद किसान को दिया 1.15 लाख रुपये बकाया बिल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Unnao News: पीडी के सात साल बाद किसान को दिया 1.15 लाख रुपये बकाया बिल
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हसनगंज। बिजली निगम की लापरवाही के चलते स्थायी रूप से कनेक्शन कटवाने (पीडी) के सात साल बाद किसान को एक लाख 15 हजार 716 रुपये का बिल भेज दिया गया। न्याय न मिलने पर पीड़ित ने मुख्यमंत्री पोर्टल पर शिकायत कर कार्रवाई की मांग की।
हसनगंज उपकेंद्र क्षेत्र के सेमरा गांव निवासी मोहम्मद शफीक ने बताया कि वर्ष 2008 में एक किलोवाट का घरेलू बिजली कनेक्शन लिया था। वर्ष 2017 में पूरा बकाया जमा कर कनेक्शन की पीडी करा दिया था। इसके दस्तावेज भी विभाग की ओर से उपलब्ध कराए गए थे। इसके बावजूद वर्ष 2024 में विभाग ने उनके नाम 1,15,716 रुपये का बिजली बिल जारी कर दिया।
पीड़ित का आरोप है कि बिल मिलने के बाद उन्होंने कई बार अधिशासी अभियंता कार्यालय में प्रार्थना पत्र दिया, लेकिन समस्या का समाधान नहीं हुआ। इतना ही नहीं करीब आठ माह पूर्व निगम की ओर से राजस्व वसूली के लिए आरसी भी जारी कर दी गई। राजस्व कर्मी लगातार वसूली के लिए दबाव बना रहे हैं। परेशान होकर उन्होंने मुख्यमंत्री पोर्टल पर शिकायत कर न्याय की गुहार लगाई।
विज्ञापन
उपखंड अधिकारी सूर्य प्रकाश वर्मा ने बताया कि उपभोक्ता का कनेक्शन वर्ष 2017 में पीडी हो चुका था लेकिन तकनीकी त्रुटि के कारण बिल बनता रहा। फाइल अधिशासी अभियंता कार्यालय भेज दी गई थी। कहा कि आरसी निरस्त कराने की प्रक्रिया चल रही है।