फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Unnao News ›   Unnao: Two people linked to Assam's militant organization arrested, accused of funding ULFA

Unnao: असम के उग्रवादी संगठन से जुड़े दो लोग गिरफ्तार, उल्फा को फंडिंग करने का आरोप, दोनों ट्रांजिट रिमांड पर

Thu, 28 May 2026 02:20 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, उन्नाव
अमर उजाला नेटवर्क, उन्नाव Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Thu, 28 May 2026 02:20 AM IST
सार

जानकारी के अनुसार असम राज्य में सक्रिय उग्रवादी संगठन यूनाइटेड लिबरेशन फ्रंट आफ असम (उल्फा-आई) के लिए फंडिंग करने वाले दो आरोपितों को असम पुलिस ने बुधवार को गिरफ्तार किया है।

विज्ञापन
Unnao: Two people linked to Assam's militant organization arrested, accused of funding ULFA
demo - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

पुलिस ने उग्रवादी संगठन उल्फा से जुड़े दो व्यक्तियों को गिरफ्तार किया है। दोनों सदर कोतवाली  क्षेत्र में करीब आठ माह से छिपकर रह रहे थे। जानकारी के अनुसार असम राज्य में सक्रिय उग्रवादी संगठन यूनाइटेड लिबरेशन फ्रंट आफ असम (उल्फा-आई) के लिए फंडिंग करने वाले दो आरोपितों को असम पुलिस ने बुधवार को गिरफ्तार किया है।

विज्ञापन


असम के यूनाइटेड लिबरेशन फ्रंट आफ असम (उल्फा-आई) एक सशस्त्र अलगाववादी आतंकवादी संगठन है। असम पुलिस का आरोप है कि सहारनपुर जिला के थाना कुतुबेहर एचएन 126 हबीबगढ़ एलाटा कालोनी,  निवासी नूर मुहम्मद और  कानपुर जनपद के मूलगंज क्षेत्र के नया चौक मकान नंबर 40/52 चक नं. 40 निवासी 31 वर्षीय मुहम्मद सुभान अहमद को सदर क्षेत्र के बुधवारी से गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन


दोनों उग्रवादी संगठन उल्फा-आई के लिए फंडिंग कर रहे थे। साक्ष्य मिलने पर असम राज्य की तिनसुकिया जनपद की सदर कोतवाली में वर्ष 2026 में ही दोनों के खिलाफ यूएपीए (गैरकानूनी गतिविधियां रोकथाम अधिनियम की प्राथमिकी  दर्ज कराई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


मामले की जांच तिनसुकिया जनपद के क्राइम ब्रांच में तैनात डीएसपी (एस एंड आई) रितूपर्णो गोगोई ने  सर्विलांस की मदद से दोनों की लोकेशन उन्नाव में मिली। एसपी जय प्रकाश सिंह से मदद मांगी थी।  सर्विलांस सेल की मदद से असम पुलिस व स्वाट टीम ने फरार नूर मोहम्मद व सुभान को मोहल्ला बुधवारी से गिरफ्तार किया है।


दानों  शहादत के घर में किराए पर रह रहे थे। असम पुलिस ने  सीजेएम कोर्ट में पेश कर ट्रांजिट रिमांड मांगी। सीजेएम भाव्या तिवारी ने सुनवाई बाद दोनों के रिमांड पत्रावलियों की स्वीकृत दी। इस पर असम पुलिस दोनों सदस्यों को लेकर अपने साथ रवाना हो गई है। सदर कोतवाल चंद्रकांत मिश्र ने बताया कि दोनों आरोपितों को असम पुलिस ने गिरफ्तार कर ट्रांजिट रिमांड पर अपने साथ लेकर गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed