{"_id":"6a1b3fec48ff5d41be0c6831","slug":"unnnao-news-unnao-news-c-221-1-sknp1055-151373-2026-05-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"Unnao News: आंधी से उड़ी बिजली पानी भी ले गई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Unnao News: आंधी से उड़ी बिजली पानी भी ले गई
विज्ञापन
फोटो-17-फोटो-हरदोई-उन्नाव मार्ग पर विद्युत लाइन के ऊपर गिरा पड़ा पेड़। संवाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उन्नाव। दो दिन से आंधी-पानी के चलते शहर से लेकर ग्रामीण क्षेत्रों तक बिजली संकट है। इससे कई इलाकों में पानी की सप्लाई भी प्रभावित हो गई। शहर के शाहगंज में तार टूटने से शुक्रवार रात 10 बजे गई बिजली रात तीन बजे आई। बिजली न आने से लोग परेशान रहे। जेई रमेश केवट ने बताया कि तार टूटने से बिजली बंद हुई थी। रात होने में मरम्मत में समय लग गया था। गंजमुरादाबाद कस्बे में 18 घंटे बिजली गुल रही। ग्रामीण क्षेत्र में फतेहपुर खालसा में 48 घंटे बाद भी बिजली आपूर्ति चालू नहीं हो सकी है।
फोटो-17-हरदोई-उन्नाव मार्ग पर विद्युत लाइन के ऊपर गिरा पड़ा पेड़। संवाद
छह मोहल्लों में 17 घंटे नहीं आई बिजली
गंजमुरादाबाद। शुक्रवार की रात करीब 11 बजे तेज आंधी से कस्बे में हरदोई-उन्नाव मार्ग पर शकीला मार्केट के सामने लगा पेड़ बिजली की लाइन पर गिर गया। इससे सीमेंट पोल के साथ विद्युत लाइन टूटकर गिर गई और पूरे कस्बे की विद्युत आपूर्ति ठप हो गई। कस्बे की करीब 12 हजार की आबादी अंधेरे में डूब गई। इसके अलावा पेड़ गिरने से हरदोई-उन्नाव मार्ग आधा बंद हो गया। दोनों ओर के वाहन एक ही लेन से गुजरने के लिए मजबूर हो गए। शनिवार सुबह नगर पंचायत कार्यालय के कर्मचारियों ने पेड़ हटाने की कवायद शुरू की। करीब 10 बजे कस्बे के मोहल्ला मिश्राना व बड़ी बाजार की आपूर्ति सुबह 10 बजे चालू कर दी गई। टेढ़ी बजरिया, पड़ियाना, आनंदीटोला सहित छह मोहल्लों में शाम करीब चार बजे बिजली बहाल हो सकी। यही नहीं हरदोई-उन्नाव मार्ग के बस अड्डे पर शाम छह बजे बिजली चालू हो सकी। जेई कमलेश कुमार ने बताया कि शनिवार की शाम तक कस्बे में विद्युत आपूर्ति बहाल करा दी गई।
फोटो-18-फुंके ट्रांसफार्मर को ठीक करने का प्रयास करते कर्मचारी। स्रोत: ग्रामीण
दो दिन बाद भी नहीं बदला ट्रांसफार्मर
गंजमुरादाबाद। विकासखंड क्षेत्र के ग्राम फतेहपुर खालसा की तीन हजार आबादी के लिए 100 केवीए का ट्रांसफार्मर बृहस्पतिवार रात बिजली गिरने से फुंंक गया था। शुक्रवार को कर्मचारियों ने ट्रांसफार्मर ठीक किया, जिससे 10 से 15 मिनट बिजली आई लेकिन उसके बाद से फिर ट्रांसफार्मर के खराब होने से गुल हो गई। शनिवार शाम छह बजे तक गांव की बिजली आपूर्ति बहाल नहीं हो सकी। ग्राम प्रधान प्रतिनिधि अशफाक ने जेई से मिलकर फुंके ट्रांसफार्मर को बदलकर विद्युत आपूर्ति बहाल करने की मांग की। जेई ने दो दिनों में ट्रांसफार्मर बदलवाने का आश्वासन दिया। फिलहाल पूरा गांव दो दिनों से अंधेरे में है। लोग मोमबत्ती से किसी प्रकार घरों में रोशनी करने को विवश हैं। जेई अशोक पाल ने बताया कि ट्रांसफार्मर को सही कराने का प्रयास किया गया लेकिन दुरुस्त नहीं हो सका है। सोमवार को दूसरा ट्रांसफार्मर रखवाकर विद्युत आपूर्ति चालू की जाएगी।