{"_id":"6a21d59b60230cd87c0d827c","slug":"various-programs-will-be-held-to-mark-the-completion-of-12-years-of-the-central-government-unnao-news-c-221-1-sknp1055-151653-2026-06-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Unnao News: केंद्र सरकार के 12 साल पूरे होने पर होंगे विभिन्न कार्यक्रम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Unnao News: केंद्र सरकार के 12 साल पूरे होने पर होंगे विभिन्न कार्यक्रम
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फोटो-20-विकासभवन में अधिकारियों के साथ बैठक करतीं प्रभारी मंत्री रजनी तिवारी। संवाद
केंद्र सरकार के 12 साल पूरे होने पर आयोजित होंगे विभिन्न कार्यक्रम
-पांच जून को पौधरोपण अभियान से होगी शुरुआत
-प्रभारी मंत्री ने अधिकारियों को दिए निर्देश
संवाद न्यूज एजेंसी
उन्नाव। उच्च शिक्षा राज्यमंत्री व जिले की प्रभारी मंत्री रजनी तिवारी ने विकास भवन सभागार में केंद्र सरकार के 12 साल के कार्यकाल पूरे होने पर मनाए जाने वाले कार्यक्रमों के लिए अधिकारियों के साथ बैठक की।
प्रभारी मंत्री को पांच जून से 21 जून तक अलग-अलग तिथियां में होने वाले विभिन्न कार्यक्रमों की जानकारी दी गई। सीडीओ कृतिराज ने बताया कि पांच जून को विश्व पर्यावरण दिवस का आयोजन होगा। आठ से 14 जून तक विशेष जनसंपर्क एवं जन जागरुकता कार्यक्रम आयोजित होंगे। 16 जून तक जन कल्याण शिविर एवं स्वास्थ्य मेला होगा। 17 जून को विकसित भारत संकल्प सम्मेलन होगा। 19 जून 2026 तक विकास प्रदर्शनी व प्राकृतिक खेती कार्यशाला आयोजित होगी। 21 जून को अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के साथ अन्य तिथियों में रात्रि चौपाल का आयोजन होगा। प्रभारी मंत्री ने कहा कि सभी कार्यक्रमों का भव्यता के साथ आयोजन किया जाए। प्रशासन और जनप्रतिनिधि मिलकर अधिक से अधिक पौधरोपण कराएं। बैठक में जिला पंचायत अध्यक्ष शकुन सिंह, भाजपा जिलाध्यक्ष अनुराग अवस्थी, सदर विधायक पंकज गुप्ता, अनिल सिंह, बंबालाल दिवाकर, डीएम घनश्याम मीना, एसपी जयप्रकाश सिंह, एडीएम वित्त एवं राजस्व सुशील कुमार गोंड सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे।