सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Unnao News ›   Woman's body found hanging from a saree in her house

Unnao News: घर में साड़ी के फंदे से लटका मिला महिला का शव

संवाद न्यूज एजेंसी, उन्नाव Updated Mon, 18 May 2026 01:02 AM IST
विज्ञापन
Woman's body found hanging from a saree in her house
विज्ञापन
अचलगंज। बंथर गांव में महिला का शव घर में साड़ी के फंदे से लटका मिला। पुलिस ने जांच की तो मायके वालों ने हत्या का आरोप लगाया है। मजिस्ट्रेट की मौजूदगी में शव को नीचे उतरवाया गया। ससुरालीजन और मायके वालों का विवाद होने से देर शाम तक पंचनामा की कार्रवाई पूरी नहीं हो पाई। इससे पोस्टमार्टम भी नहीं हो पाया। विवाहिता के भाई ने पति सास, चचिया ससुर सहित अन्य पर दहेज हत्या की प्राथमिकी दर्ज कराई है।



अचलगंज थानाक्षेत्र के गांव बंदीपुरवा निवासी विशाल लोधी ने बताया कि वह मौजूदा समय में रायबरेली जिले के गुरुबक्सगंज थाना स्थित महारानीगंज में रहता है। बताया कि उसकी बहन मन्नो (21) ने पांच महीने पहले बंथर गांव निवासी राजपाल यादव से मंदिर में प्रेम विवाह किया था। एक महीने तक सब सही चला। बाद में दहेज की मांग को लेकर बहन का उत्पीड़न करने लगे। 16 मई को बहन की हत्या कर दी गई। उसी की साड़ी से फंदा बनाकर शव लटकाकर आत्महत्या का रूप दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन




वहीं ससुरालीजनों ने बताया कि शनिवार रात गांव के रामजी मंदिर के वार्षिकोत्सव पर धनुष यज्ञ हो रहा था, उसे देखने को लेकर पति-पत्नी में कहासुनी हुई थी। पत्नी ने पति को वहां जाने से मना किया था लेकिन वह वार्षिकोत्सव में शामिल होने चला गया, इससे नाराज होकर मन्नो ने यह कदम उठा लिया। बदरका चौकी इंचार्ज अनिल त्रिपाठी मौके पर पहुंचे और जांच की।




सीओ मधुपनाथ मिश्र ने बताया कि भाई की तहरीर पर पति राजपाल, सास दुर्गा, चचिया ससुर मुन्ना सहित अन्य पर प्राथमिकी दर्ज की गई है। शव का सोमवार को पोस्टमार्टम होगा, उसी के आधार पर आगे की कार्रवाई होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed