सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   UP: Tomorrow is the last day for self-enumeration; 4.3 million people have filled out forms in the state; cens

यूपी: स्वगणना करने का अंतिम दिन कल, 43 लाख लोगों ने भरे हैं फॉर्म, 22 मई से घर-घर जाएंगे जनगणना कर्मी

अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ Published by: रोहित मिश्र Updated Wed, 20 May 2026 07:38 PM IST
विज्ञापन
सार

Population in UP: यूपी में जनगणना के पहले फेज के तहत स्वगणना हो रही थी। 21 मई से स्वगणना का काम पूरा हो जाएगा। 22 मई से कर्मी घर-घर जाएंगे। 

UP: Tomorrow is the last day for self-enumeration; 4.3 million people have filled out forms in the state; cens
यूपी में कल स्वगणना का आखिरी दिन।
विज्ञापन

विस्तार

जनगणना-2027 के तहत चल रही स्वगणना की प्रक्रिया को पूरा करने का अब सिर्फ एक दिन शेष है। बृहस्पतिवार तक आप स्वगणना की ऑनलाइन प्रक्रिया पूरी कर सकते हैं। अब तक प्रदेश के 44 लाख लोग स्वगणना के फॉर्म भर चुके हैं।



दरअसल जनगणना के प्रक्रिया के तहत स्वगणना के ऑनलाइन फॉर्म भरने की सुविधा दी गई थी। जो सात मई से शुरू हुई थी। इसमें परिवार को मुखिया को ce.census.gov.in पोर्टल पर जाकर लॉगिन कर फॉर्म भरना है। विभागीय अधिकारियों के मुताबिक प्रदेश में अब तक 44 लाख लोगों ने फॉर्म भर दिया है। उनका कहना है कि एक दिन शेष है, अपील है कि अधिक से अधिक लोग फॉर्म भरें।
विज्ञापन
विज्ञापन


जनगणना की मुख्य अधिकारी शीतल वर्मा ने बताया कि जिन लोगों ने फॉर्म नहीं भरे हैं, उनको परेशान होने की जरूरत नहीं है। अब अगले चरण में 22 मई से जनगणना कर्मी घर घर जाकर फॉर्म भरवाएंगे। उस दौरान परिवार के मुखिया को दस से पंद्रह मिनट का समय देना होगा। फॉर्म के सभी सवालों के जवाब पूछकर जनगणनाकर्मी भर देंगे।
विज्ञापन
Trending Videos


आजमगढ़ शीर्ष पर, लखनऊ बॉटम-5 में
स्वगणना के फॉर्म भरने में आजमगढ़ अव्वल है। वहां अब तक 2.64 लाख लोगाें ने फॉर्म भर दिए हैं। वहीं शाहजहांपुर में 2.61 लाख और बरेली में 2.51 लाख लोग फॉर्म भर चुके हैं। यही टॉप-3 जिले हैं। इसके अलावा मुरादाबाद में 2.20 लाख, सोनभद्र में 1.59 लाख लोग स्वगणना की प्रक्रिया पूरी चुके हैं। अगर बॉटम-5 की बात करें तो इसमें लखनऊ भी शामिल हैं। लखनऊ में 84,158 लोगों ने ही फॉर्म भरे हैं। इसके अलावा कौशांबी में 12,537, हमीरपुर में 14,600, संतकबीरनगर में 14,874, गौतमबुद्धनगर में 15,543 व जालौन में 15,905 लोगों फॉर्म भरे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed