Prayagraj : सिविल लाइंस में एकलव्य चौराहे के पास राजकीय मुद्रण कार्यालय में तोड़फोड़, एसीपी गश खाकर गिरे
एसआरएन अस्पताल में वकीलों और डॉक्टरों के बीच विवाद को लेकर सिविल लाइंस में एकलव्य चौराहे के पास बवाल हो गया। इसी बीच कुछ अज्ञात लोगों से राजकीय मुद्रणालय के कर्मचारियों से झड़प हो गई।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
एसआरएन अस्पताल में वकीलों और डॉक्टरों के बीच विवाद को लेकर सिविल लाइंस में एकलव्य चौराहे के पास बवाल हो गया। इसी बीच कुछ अज्ञात लोगों से राजकीय मुद्रणालय के कर्मचारियों से झड़प हो गई। इस दौरान कुछ लोगों ने मुद्रणालय पर पथराव कर दिया। इससे कार्यालय के शीशे के दरवाजे टूट गए। गेट पर खड़े वाहनों के शीशे चकनाचूर हो गए। कई बाइक भी क्षतिग्रस्त हो गई।
सूचना पाकर गर्वमेंट प्रेस के बड़ी संख्या में कर्मचारी पहुंच गए और विरोध प्रदर्शन कर रहे लोगों से विवाद कर लिया। इस दौरान चले पत्थर से कई वाहनों के शीशे टूट गए। सूचना पाकर सिविल लाइंस समेत कई थानों की पुलिस स्थिति को संभालने के लिए पहुंच गई।
इसी बीच एसीपी सिविल लाइंस विद्युत गोयल गश खाकर गिर पड़े। उन्हें तत्काल अस्पताल भेजवाया गया। पथराव में गर्वमेंट प्रेस गेट के सामने खड़ी वैगन आर कार के शीशे टूट गए। कार्यालय गेट के शीशे को भी पत्थर मारकर तोड़ दिया गया और यहां रखे फूलों के गमलों को तोड़ दिया गया।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.