फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   10 new flights to take off from Kashi Connectivity five cities Mumbai delhi boosted added amenities

काशी से उड़ान भरेगी 10 नई फ्लाइटें: मुंबई समेत पांच शहरों में कनेक्टिविटी बढ़ी, मिलेंगी सुविधाएं; जानें खास

Sat, 01 Aug 2026 06:03 AM IST
Aman Vishwakarma अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी। Published by: Aman Vishwakarma Updated Sat, 01 Aug 2026 06:03 AM IST
सार

Varanasi News: वाराणसी के लाल बहादुर शास्त्री अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट से जल्द 10 नई उड़ानें शुरू होंगी। इससे मुंबई समेत पांच प्रमुख शहरों के लिए हवाई कनेक्टिविटी बेहतर होगी। नई उड़ानों से यात्रियों को अधिक विकल्प, बेहतर समय-सारिणी और यात्रा सुविधाएं मिलेंगी। एयरलाइंस और एयरपोर्ट प्रशासन ने तैयारियां तेज कर दी हैं।

विज्ञापन
10 new flights to take off from Kashi Connectivity five cities Mumbai delhi boosted added amenities
बाबतपुर एयरपोर्ट वाराणसी। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

Babatpur Varanasi: बाबतपुर लाल बहादुर शास्त्री अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट से सफर करने वाले यात्रियों के लिए राहत भरी खबर है। एक अगस्त से वाराणसी एयरपोर्ट से 10 नई उड़ानों का संचालन शुरू होगा। नई सेवाओं के शुरू होने के बाद एयरपोर्ट पर उड़ानों की संख्या में इजाफा होगा और दिल्ली, मुंबई, बेंगलुरु व विजयवाड़ा समेत कई प्रमुख शहरों के लिए यात्रियों को अतिरिक्त विकल्प मिलेंगे।

विज्ञापन


नए शेड्यूल के अनुसार एयर इंडिया एक्सप्रेस मुंबई के लिए दो नई उड़ानें तथा दिल्ली के लिए एक अतिरिक्त उड़ान शुरू करेगी। वहीं आकासा एयर वाराणसी-बेंगलुरु के बीच अपनी नई प्रतिदिन विमान संचालन शुरू करेगी। इंडिगो विजयवाड़ा के लिए नई उड़ान का संचालन प्रारंभ करेगी। इन सेवाओं के शुरू होने से एयरपोर्ट पर कुल 10 अतिरिक्त उड़ानों का संचालन होगा।
विज्ञापन


अभी तक वाराणसी एयरपोर्ट पर प्रतिदिन 22 विमानों का आगमन और 22 विमानों का प्रस्थान, यानी कुल 44 उड़ानों का संचालन हो रहा था। एक अगस्त से नई उड़ानें जुड़ने के बाद यह संख्या बढ़ जाएगी, जिससे यात्रियों को अधिक सुविधा मिलने की उम्मीद है।

विज्ञापन
विज्ञापन

हालांकि नई उड़ानों की शुरुआत ऐसे समय हो रही है, जब विमान ईंधन (एटीएफ) की बढ़ती कीमतों और परिचालन लागत के कारण पिछले कुछ महीनों में वाराणसी एयरपोर्ट की हवाई सेवाओं पर खासा असर पड़ा है। वर्ष की शुरुआत में जहां एयरपोर्ट से प्रतिदिन लगभग 84 उड़ानों का संचालन होता था और रोजाना 15 से 16 हजार यात्रियों का आवागमन दर्ज किया जाता था, वहीं वर्तमान में यह संख्या घटकर प्रतिदिन 44 से 45 उड़ानों और 8 से 9 हजार यात्रियों तक सिमट गई है।

हालांकि इसका एक और कारण एयरपोर्ट विस्तारीकरण में रनवे एक्सटेंशन का कार्य जिसके कारण रात्रि में विमानों के संचालन बंद होने के कारण भी है उधर बढ़ती परिचालन लागत के चलते स्पाइसजेट ने वाराणसी से अपनी सभी सेवाएं बंद कर दी हैं। 

एयरलाइन पहले अहमदाबाद, दिल्ली, मुंबई और पुणे के लिए उड़ानें संचालित करती थी। जून से सेवाएं बंद होने के बाद ग्राउंड हैंडलिंग से जुड़े 100 से अधिक कर्मचारियों के पास पिछले दो महीनों से नियमित कार्य नहीं है।

एयरपोर्ट अधिकारियों और एयरलाइन कंपनियों को उम्मीद है कि नई उड़ानों के शुरू होने से यात्रियों की संख्या में फिर से बढ़ोतरी होगी और वाराणसी की देश के प्रमुख शहरों से हवाई कनेक्टिविटी और मजबूत होगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed