पीट-पीट कर हत्या: भोथू के मर्डर में बाप बेटे समेत चार अरेस्ट, गांव में RAF तैनात; खेत में घेरकर मारी थी गोली
Varanasi News: वाराणसी के पिंडरा के बरजी गांव में रंजिश के चलते ओमप्रकाश यादव उर्फ भोथू की हत्या मामले में फूलपुर पुलिस ने चार आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। मृतक के बेटे की तहरीर पर हत्या का मुकदमा दर्ज किया गया। पोस्टमार्टम के बाद शव का अंतिम संस्कार किया गया। गांव में एहतियातन पुलिस और आरएएफ तैनात है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
Varanasi News: पिंडरा के बरजी गांव में रंजिश को लेकर ओमप्रकाश यादव उर्फ भोथू (50 वर्ष) की पीट-पीटकर हत्या मामले में फूलपुर पुलिस ने आरोपी अनीश यादव, पिता नन्हेलाल यादव, चचेरे भाई धर्मराज, सत्यनारायण को गिरफ्तार किया।
एसओजी समेत फूलपुर थाने की तीन टीमों ने आरोपियों को गिरफ्तार किया। उधर,अपराह्न में भोथू का शव पोस्टमार्टम के बाद गांव पहुंचा तो परिजनों में कोहराम मच गया। सुरक्षा व्यवस्था के तहत आसपास थानों की फोर्स के साथ ही आरएएफ की तैनात रही।
बरजी गांव में शनिवार की शाम घर से दूर पंपिंग सेट पर ओमप्रकाश यादव उर्फ भोथू की गांव के मनबढ़ अनीश यादव, धर्मराज, सत्यनारायण और नन्हेलाल ने लाठी से पीट-पीटकर हत्या कर दी थी। आरोप रहा कि आरोपियों ने भागते समय भोथू के पैर में गोली मारी। हालांकि पोस्टमार्टम से पहले तक गोली की पुष्टि नहीं हो सकी थी।
भोथू के बेटे ललित मोहन यादव की तहरीर पर अनीस यादव, धर्मराज, सत्यनारायण और अनीश के पिता नन्हेलाल यादव के खिलाफ हत्या की प्राथमिकी दर्ज की गई है। बेटे का आरोप है कि आरोपियों ने पैर में गोली मारने के बाद भागते वक्त खेत में घेरकर पिता की हत्या की।
शव घर पहुंचा तो पत्नी सुमित्रा और पुत्रियों का रो-रोकर बुरा हाल था। शाम साढ़े 5 बजे घर से शव यात्रा निकली। मणिकर्णिका घाट पर अंतिम संस्कार किया गया। इस दौरान सपा के प्रदेश सचिव पनधारी यादव, विस अध्यक्ष मनोज यादव, ग्राम प्रधान चंद्रशेखर सरोज आदि शामिल रहे।
हत्या के आरोपियों को गिरफ्तार किया गया। अनीश और उसके पिता नन्हेलाल समेत चारों आरोपियों को सोमवार को कोर्ट में पेश किया जाएगा। गांव में एहतियातन फोर्स तैनात है। - नृपेंद्र कुमार, एडीसीपी गोमती जोन