Sports: जिलास्तरीय कुश्ती स्पर्धा में 6 विजेता सिगरा स्टेडियम के, गया सेठ अखाड़े को एक स्वर्ण; खिले चेहरे
Varanasi News: वाराणसी के सिगरा स्थित डॉ संपूर्णानंद स्पोर्ट्स स्टेडियम में विभिन्न भार वर्ग में जूनियर बालक-बालिका कुश्ती खेली गई। इसमें खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन किया। अव्वल खिलाड़ियों को सम्मानित किया गया।
विस्तार
खेल विभाग और वाराणसी कुश्ती संघ की ओर से शनिवार शाम समन्वय जूनियर बालक बालिका कुश्ती सिगरा के डॉ संपूर्णानंद स्पोर्ट्स स्टेडियम में शुरू हुई। इसका उद्घाटन भारतीय कुश्ती संघ के उपाध्यक्ष अशोक अग्रवाल ने पहलवानों का हाथ मिलाकर किया।
पहले दिन बालिका वर्ग में सात भार वर्ग में कुश्ती हुई। इसके छह भारवर्ग में सिगरा स्टेडियम जबकि एक कुश्ती गया सेठ अखाड़े के खिलाड़ी ने स्वर्ण पदक जीता। वाराणसी कुश्ती संघ के अध्यक्ष राजीव सिंह रानू ने बताया कि जूनियर बालिका वर्ग के 50 किलो भार वर्ग में सिगरा की नेहा पाल, 53 किलो में गया सेठ अखाड़े की रेशमा यादव, 55 किलो में सिगरा की रचना, 57 किलो में सिगरा की खुशबू कुमारी, 59 किलो में सिगरा की करिश्मा त्रिपाठी, 62 किलो में सिगरा की आराध्या, 65 किलो में सिगरा में सृष्टि यादव पहले स्थान पर रही।
उन्होंने बताया कि वाराणसी में कुश्ती का खेल बढ़ रहा है। यहां बालिका वर्ग में भी बड़ी संख्या में बालिका खिलाड़ी कुश्ती खेल रही हैं। निर्णायक की भूमिका सुभाष यादव, संजय पाल, अशोक यादव, सुनील यादव, विशाल यादव ने निभाई।
बालक वर्ग के फ्री स्टाइल में नैपुरा अखाड़े ने बाजी मारी
जूनियर बालक वर्ग के फ्री स्टाइल कुश्ती की आठ भार वर्ग में प्रतियोगिता हुई। इसके तीन भारवर्ग में नैपुरा अखाड़े के खिलाड़ियों ने बाजी मारी। 57 किलो भारवर्ग में नैपुरा अखाड़े के श्यामलाल, 61 किलो में मुंगवार के सुंदरम यादव, 65 किलो में नैपुरा अखाड़े के दिव्यांश पाल, 70 किलो में नैपुरा अखाड़े के मनोहर यादव, 74 किलो में बरेका के आयुष यादव, 79 किलो में मुर्दहां अखाड़े के नितेश पाल, 86 किलो में बरेका के प्रबल यादव, 92 कलो में गया सेठ के हिमांशु यादव ने प्रथम स्थान हासिल किया।
ग्रीको रोमन में सिगरा के खिलाड़ी अव्वल
बालक वर्ग के ग्रीको रोमन कुश्ती में सिगरा के खिलाड़ी अववल रहे। 55 किलो भारवर्ग में गया सेठ अखाड़े के अरुण कुमार, 60 किलों में सिगरा के शिवम यादव, 63 किलो में सिगरा के यशपाल, 67 किलो में सिगरा के मनीष यादव, 72 किलो में सिगरा के अंशुमन यादव ने स्वर्ण पदक जीता। मुख्य अतिथि यूपी कुश्ती संघ के पूर्व महासचिव प्रेम कुमार मिश्रा ने खिलाड़ियों को पुरस्कृत किया। अध्यक्षता वाराणसी कुश्ती संघ के अध्यक्ष राजीव सिंह रानू ने की। संचालन गोरख यादव, धन्यवाद ज्ञापन अरविंद यादव ने दिया।