सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   8,750 kg of additional waste removed during the cleanliness drive.

Varanasi News: सफाई अभियान में 8750 किलो अतिरिक्त कूड़े का उठान

Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 21 Jun 2026 01:34 AM IST
विज्ञापन
8,750 kg of additional waste removed during the cleanliness drive.
विज्ञापन
नगर निगम की ओर से शनिवार को चलाए गए वृहद स्वच्छता अभियान के तहत हाईटेक निगरानी के बीच सामान्य दिनों से इतर 8750 किलो अतिरिक्त कूड़े का उठान किया गया। नगर आयुक्त हिमांशु नागपाल के नेतृत्व में शुरू महाअभियान के तहत टीमों ने वार्डों, प्रमुख चौराहों, सार्वजनिक पार्कों, धार्मिक स्थलों, खाली पड़े प्लॉटों, जीवीपी और नाला-नालियों सहित कुल 88 स्थानों पर अभियान चलाया। सड़कों और सार्वजनिक स्थलों को चमका दिया गया। सुबह से ही 940 विशेष सफाई कर्मचारियों की भारी-भरकम फौज उतारी गई थी, वहीं कचरा उठान और सिल्ट की सफाई के लिए 128 छोटे-बड़े वाहनों को फील्ड में दौड़ाया। मुख्य सफाई निरीक्षकों और सफाई नायकों ने कर्मचारियों की शत-प्रतिशत उपस्थिति सुनिश्चित कराई, ताकि अभियान को गति मिली। इस दौरान 14 खाली प्लॉट, 22 जीवीपी पॉइंट, दो धार्मिक स्थल,10 नाली, 10 पार्क, एक बाजार, 10 सड़क और 19 सार्वजनिक स्थलों की विशेष सफाई कराई गई।


शहर से रोज निकलता है 1300 टन कूड़ा
शहर में रोज औसत 1200 से 1300 टन कूड़ा निकलता है, लेकिन शनिवार को विशेष अभियान का असर यह रहा कि रूटीन कचरे के अलावा भारी मात्रा में अतिरिक्त कचरा उठाया गया। कर्मदेश्वर महादेव, चौक थाने से काशी विश्वनाथ मंदिर सड़क, रेवड़ी तालाब, सुहेलदेव पार्क, रंगोली गार्डन, शिवपुर सब्जी मंडी, कपिलधारा, आशापुर चौराहा, नाटी इमली भारत मिलाप स्थल, विश्वेश्वरगंज, आई-पी सिगरा, भारत माता मंदिर, शास्त्री पार्क और संकट मोचन पार्क को पूरी तरह साफ किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


जियो टैग फोटो से हुई डिजिटल निगरानी
सफाई व्यवस्था में किसी भी प्रकार की लापरवाही को रोकने के लिए नगर आयुक्त के निर्देश पर इस बार हाईटेक डिजिटल निगरानी की गई। सभी 21 सब जोन में तैनात नोडल अधिकारियों और सफाई निरीक्षकों ने कार्य शुरू होने से पहले और कार्य पूरा होने के बाद की लाइव जियोटैग शेयर किया। नगर निगम के अफसरों ने नेतृत्व किया, ताकि व्यवस्था में कोई कोताही न हो सके।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed