{"_id":"698030cd28f880e3a50c3199","slug":"actress-jacqueline-fernandez-visited-kashi-vishwanath-temple-and-tripundra-applied-to-her-forehead-in-varanasi-2026-02-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Varanasi News: अभिनेत्री जैकलीन फर्नांडीज ने काशी विश्वनाथ के दर्शन कर लगवाया त्रिपुंड, गेट के बाद उमड़े फैंस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Varanasi News: अभिनेत्री जैकलीन फर्नांडीज ने काशी विश्वनाथ के दर्शन कर लगवाया त्रिपुंड, गेट के बाद उमड़े फैंस
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
Published by: प्रगति चंद
Updated Mon, 02 Feb 2026 10:36 AM IST
विज्ञापन
सार
Varanasi News: बॉलीवुड अभिनेत्री जैकलिन फर्नांडीज ने विश्वनाथ धाम पहुंचकर दर्शन करने के साथ ही त्रिपुंड लगवाया। इस दौरान दर्शन कर बाहर निकलीं तो उनके फैंस में वीडियो और फोटो के लिए होड़ लगी रही।
मास्क लगाकर मंदिर से बाहर निकलतीं अभिनेत्री जैकलीन फर्नांडीज
- फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
विस्तार
बॉलीवुड अभिनेत्री जैकलिन फर्नांडीज ने रविवार को काशी विश्वनाथ का दर्शन पूजन किया। माथे पर त्रिपुंड भी लगवाया और हर-हर महादेव का जयघोष किया। मुंह पर मास्क लगाकर वह धाम से बाहर निकलीं तो फैंस और फोटो-वीडियो बनाने वालों की होड़ लग गई। गेट नंबर चार के बाहर पुलिस घेरे के बीच जैकलीन फर्नांडीज को वहां से कार में बिठाया गया।
Trending Videos
इस दौरान जैकलीन ने मंदिर में मौजूद लोगों से कहा कि काशी को जितना सुना था यह उससे भी अच्छी है। यहां का आध्यात्म ऊर्जा भर देता है। मन को शांति भी मिल रही है। गंगा घाटों का भी भ्रमण किया और वहां के दिव्य वातावरण को करीब से देखा।
विज्ञापन
विज्ञापन
इसे भी पढ़ें; Union Budget 2026: पहली बार काशी से पूर्वोत्तर की हाई स्पीड कनेक्टिविटी, दिल्ली और सिलीगुड़ी तक रेल कॉरिडोर
जैकलिन फर्नांडीज श्रीलंकाई मूल की भारतीय अभिनेत्री हैं। 2006 में मिस यूनिवर्स बनीं। 2009 में फिल्म अलादीन से उन्होंने बॉलीवुड में इंट्री लीं। 2010 में सर्वश्रेष्ठ नई अभिनेत्री का आईफा पुरस्कार भी मिला।
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
