सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   dog bit 22 people and four children in serious condition in Tofapur at Varanasi

वाराणसी में कुत्ते का आतंक: एक गांव में 22 लोगों को काटा, चार बच्चों की हालत गंभीर; मचा हड़कंप

अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी। Published by: प्रगति चंद Updated Mon, 02 Feb 2026 12:00 PM IST
विज्ञापन
सार

Varanasi News: वाराणसी जिले के तोफापुर गांव में कुत्ते ने 22 लोगों को काट लिया। जिससे चार बच्चों की हालत गंभीर है। वहीं 18 लोगों को प्राथमिक उपचार के बाद घर भेज दिया गया।

dog bit 22 people and four children in serious condition in Tofapur at Varanasi
कुत्ता - फोटो : Adobe Stock
विज्ञापन

विस्तार
Follow Us

वाराणसी जिले में चिरईगांव विकास खंड के तोफापुर गांव में रविवार को एक कुत्ते ने 22 लोगों को काट लिया। इसमें चार बच्चों की हालत गंभीर बनी है। इनको कुत्ते ने हाथ, पैर पर काटा है। गंभीर हालत में बच्चों को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र चिरईगांव से दीनदयाल उपाध्याय जिला अस्पताल रेफर किया गया। बाकी 18 लोगों को प्राथमिक उपचार के बाद घर भेज दिया गया।

Trending Videos


तोफापुर गांव में रविवार की दोपहर में कुत्ते के काटने की खबर जैसे ही लोगों को मिली तो हड़कंप मच गया। गांव में जिन लोगों को कुत्ते ने काटा, उसमें से कुछ लोग घर के बाहर बैठे थे, बाहर कुछ बच्चे खेल रहे थे। ग्रामीणों ने लाठी-डंडे से मारकर कुत्ते को गांव से भगा दिया। कुत्ते के काटने के बाद ग्रामीणों ने आनन फानन में सभी को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र (पीएचसी) चिरईगांव पहुंचाया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


इसे भी पढ़ें; रणनीति: हरिश्चंद्र घाट पर निर्माण की बदलेगी डिजाइन, नहीं छुए जाएंगे देव विग्रह; ये है पूरी योजना

पीएचसी के चिकित्साधिकारी डॉ. मनोज कुमार ने बताया कि पीएचसी आने वालों को एआरवी लगाने के साथ ही उपचार किया गया। इसके साथ ही गंभीर रूप से घायल अंकित (12), अर्चना (9), सार्थक (4) और प्रतिमा (10) को प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल रेफर किया गया है। जिन 18 लोगों को घर भेजा गया है, उनको निर्धारित समय पर फिर एआरवी लगवाने के लिए बुलाया गया है। 18 को प्राथमिक उपचार के बाद छुट्टी दे दी गई। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed