{"_id":"69803ecd3e6eb4e5980e4df0","slug":"five-modular-operation-theaters-will-be-built-at-varanasi-medical-college-2026-02-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Varanasi: मेडिकल कॉलेज में बनेंगे पांच मॉड्यूलर ऑपरेशन थियेटर, आठ मंजिला भवन में होंगी ये सुविधाएं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Varanasi: मेडिकल कॉलेज में बनेंगे पांच मॉड्यूलर ऑपरेशन थियेटर, आठ मंजिला भवन में होंगी ये सुविधाएं
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
Published by: प्रगति चंद
Updated Mon, 02 Feb 2026 11:36 AM IST
विज्ञापन
सार
Varanasi News: वाराणसी में जिला अस्पताल के सामने आठ मंजिला भवन का मेडिकल कॉलेज बन रहा है। इस मेडिकल कॉलेज में पांच मॉड्यूलर ऑपरेशन थियेटर बनेंगे। ऐसे में वाराणसी समेत पूर्वांचल के मरीजों को काफी राहत मिलेगी।
वाराणसी मेडिकल कॉलेज का लेआउट
- फोटो : प्रशासन
विज्ञापन
विस्तार
दीनदयाल उपाध्याय जिला अस्पताल के सामने बनने वाले मेडिकल कॉलेज में पांच मॉडयूलर ऑपरेशन थियेटर बनाए जाएंगे। आठ मंजिला बिल्डिंग में चलने वाले मेडिकल कॉलेज में पांच ओटी होने से जरूरत पड़ने पर मरीजों को ऑपरेशन के लिए इंतजार नहीं करना पड़ेगा।
Trending Videos
जिला अस्पताल के सामने मानसिक अस्पताल कैंपस में पीपीपी मॉडल पर मेडिकल कॉलेज बनवाया जा रहा है। इसके बनने के बाद एक ही छत के नीचे दूरदराज से आने वाले मरीजों को सुपर स्पेशियलिटी सेवाओं का लाभ मिल सकेगा। 00 सीटों पर मेडिकल की पढ़ाई होगी। जिला अस्पताल में इस समय 300 बेड हैं जबकि मेडिकल कॉलेज के बनने के बाद बेड की संख्या 500 से अधिक हो जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
इसे भी पढ़ें; बजट का दवाओं पर असर: कैंसर और मधुमेह के एक लाख मरीजों को मिलेगा फायदा, 17 दवाओं से बेसिक कस्टम डयूटी हटा
इस समय निर्माण काम तेजी से चल रहा है। जहां तक मॉडयूलर ऑपरेशन बनाए जाने की बात है तो जिला अस्पताल के सीएमएस डॉ. आरएस राम की अध्यक्षता में जिला अस्पताल के डॉक्टरों की कमेटी बनाई जाएगी, जो ओटी के डिजाइन, यहां अन्य उपकरणों के बारे में सुझाव देगी।
सीएमएस डॉ. राम ने बताया कि जल्द ही अस्पताल के विशेषज्ञों की कमेटी का गठन किया जाएगा। सभी के सुझावों के आधार पर मॉडयूलर ऑपरेशन थियेटर बनाने की योजना को मूर्त रूप दिया जाएगा।
