सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Amar Ujala Impact Deputy MS in BHU Hospital takes charge as Nursing Superintendent will monitor work

अमर उजाला इंपैक्ट: बीएचयू अस्पताल में डिप्टी एमएस को नर्सिंग सुप्रीटेंडेंट का चार्ज, काम की निगरानी भी करेंगे

अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी। Published by: प्रगति चंद Updated Thu, 19 Feb 2026 02:56 PM IST
विज्ञापन
सार

बीएचयू अस्पताल में डिप्टी एमएस को नर्सिंग सुप्रीटेंडेंट का चार्ज मिल गया है। अमर उजाला में खबर छपने के बाद अस्पताल प्रशासन ने तीनों डिप्टी एमएस की जिम्मेदारी बांटी। 

Amar Ujala Impact Deputy MS in BHU Hospital takes charge as Nursing Superintendent will  monitor work
BHU Hospital - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

बीएचयू अस्पताल में प्रभारी नर्सिंग सुप्रीटेंडेंट पद से प्रकाश चंद्र शर्मा के हटाए जाने के आदेश के बाद बुधवार को एक और चौंकाने वाला आदेश जारी कर दिया गया है। अमर उजाला में बुधवार को खबर प्रकाशित होने के बाद अब एमएस ने अस्पताल के तीनों डिप्टी एमएस के कार्यों की अलग-अलग जिम्मेदारी दी है।

Trending Videos


इसमें अस्पताल के डिप्टी एमएस प्रो. अंकुर सिंह को नर्सिंग सुप्रीटेंडेंट का चार्ज दे दिया गया है। इसके अलावा डिप्टी एमएस प्रो.निलेश कुमार नर्सिंग, डिप्टी, असिस्टेंट नर्सिंग सुप्रीटेंडेंट के कार्यों की निगरानी के साथ ही उसकी समीक्षा करने की जिम्मेदारी दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


अस्पताल में अब तक जो व्यवस्था चल रही थी उसमें डिप्टी नर्सिंग सुप्रीटेंडेंट प्रकाश चंद शर्मा को प्रभारी नर्सिंग सुप्रीटेंडेंट का चार्ज दिया गया था। इन पर महिला नर्सिंग ऑफिसरों के साथ दुर्व्यवहार के आरोपों की जांच के बाद विश्वविद्यालय प्रशासन ने मंगलवार को प्रभारी वाले पद से हटाने का आदेश जारी किया। 

इधर, अस्पताल के एमएस की ओर से जो नया आदेश जारी किया गया है उसमें अब बाल रोग विभाग के अध्यक्ष और डिप्टी एमएस प्रो. अंकुर सिंह को शताब्दी सुपरस्पेशियलिटी ब्लॉक और सर सुंदरलाल अस्पताल के नर्सिंग सुप्रीटेंडेंट की जिम्मेदारी दी गई है। 

इसके अलावा प्रो. निलेश कुमार को अस्पताल में सुरक्षा व्यवस्था, हॉस्टल एलाॅटमेंट, आयुष्मान भारत योजना, डिप्टी नर्सिंग सुपरीटेंडेंट और असिस्टेंट नर्सिंग सुप्रीटेंडेंट के वार्षिक गोपनीय रिपोर्ट का रिपोर्टिंग ऑफिसर, नर्सिंग ऑफिसर और टेक्नीकल स्टाफ के भी वार्षिक गोपनीय रिपोर्ट का रिव्यू ऑफिसर बनाया गया है। 

इसे भी पढ़ें; UP News: अविमुक्तेश्वरानंद ने कसा तंज, 101 बटुकों का पूजन करने से नहीं धुल सकता माघ मेले में हुई घटना का पाप

साथ ही प्रो. निलेश कुमार को सभी नर्सिंग, डिप्टी नर्सिंग, असिस्टेंट नर्सिंग सुपरीटेंडेंट की छुट्टी स्वीकृति की जिम्मेदारी दी गई है। एक अन्य डिप्टी एमएस डॉ. पंकज कुमार भारती को आयुर्वेदिक फार्मेसी, आयुर्वेदिक ओपीडी, आयुर्वेद की पीपीपी मॉडल की सेवाओं सहित अन्य व्यवस्थाओं को देखने की जिम्मेदारी मिली है। इस आदेश की कॉपी आईएमएस निदेशक सहित अस्पताल से जुड़े अन्य अधिकारियों को दी गई हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed