सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Army Captain defrauded

Varanasi News: सेना के कैप्टन से 1.25 लाख रुपये की धोखाधड़ी

Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 18 Jun 2026 12:10 AM IST
विज्ञापन
Army Captain defrauded
विज्ञापन
वाराणसी। सेना के एक कैप्टन से 1.25 लाख रुपये की धोखाधड़ी के मामले में लहरतारा में फॉक्सवैगन काशी एजेंसी के कर्मचारियों पर बुधवार को मंडुवाडीह थाने में प्राथमिकी दर्ज की गई। पीड़ित ने पुलिस आयुक्त से गुहार लगाई थी। रोहनिया थाना क्षेत्र के लठिया बैंक कॉलोनी निवासी विश्वजीत राय ने पुलिस को बताया कि वह सेना में कैप्टन हैं। ऑटोमोबाइल एजेंसी के मालिक और कर्मचारियों ने साजिश के तहत 1.25 लाख रुपये की धोखाधड़ी की है। पहले सात मार्च 2026 और आठ मार्च 2026 को मंडुवाडीह पुलिस को पंजीकृत डाक और व्यक्तिगत रूप से शिकायत दी थी। हालांकि, लंबे समय तक कोई कार्रवाई या प्राथमिकी दर्ज नहीं की गई। इसके बाद पुलिस आयुक्त वाराणसी को प्रार्थना पत्र भेजा। पुलिस आयुक्त कार्यालय के कड़े रुख के बाद मंडुवाडीह पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज की। मंडुवाडीह इंस्पेक्टर अजय राज वर्मा ने बताया कि फॉक्सवैगन एजेंसी के रिकॉर्ड और संबंधित कर्मचारियों से पूछताछ की जाएगी। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article