सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Varanasi police arrested Accused for illegally occupying Waqf property through fraud

वाराणसी पुलिस की बड़ी कार्रवाई: वक्फ संपत्ति पर फर्जीवाड़ा कर कब्जा करने का आरोपी गिरफ्तार, पढ़ें- पूरा मामला

अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी। Published by: Pragati Chand Updated Thu, 18 Jun 2026 04:39 PM IST
विज्ञापन
सार

Varanasi News: वाराणसी पुलिस ने वक्फ संपत्ति कब्जा करने के आरोप में एक आरोपी को गिरफ्तार किया। गिरफ्तार आरोपी की पहचान मो. आजम (48) पुत्र शौकत अली, निवासी शेख सलीम फाटक, नई सड़क रूप में हुई।

Varanasi police arrested Accused for illegally occupying Waqf property through fraud
पुलिस के गिरफ्त में आरोपी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

वाराणसी कमिश्नरेट की चौक थाना पुलिस ने वक्फ संपत्ति पर धोखाधड़ी कर कब्जा करने के मामले में बड़ी कार्रवाई की है। बृहस्पतिवार को पुलिस ने मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपी की पहचान मो. आजम (48) पुत्र शौकत अली, निवासी शेख सलीम फाटक, नई सड़क, थाना चेतगंज के रूप में हुई है।



क्या है पूरा मामला
पुलिस के अनुसार, मामला वक्फ नंबर-294 (उत्तर प्रदेश सुन्नी सेंट्रल वक्फ बोर्ड) की संपत्ति से जुड़ा है। आरोप है कि काजीपुरा कलां स्थित वक्फ की जमीन एवं भवनों के दस्तावेजों में फर्जीवाड़ा कर अवैध तरीके से नामांतरण और कब्जा करने का प्रयास किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस संबंध में चौक थाने में संबंधित धाराओं में प्राथमिकी दर्ज की गई। विवेचना के दौरान सामने आए साक्ष्यों के आधार पर पुलिस ने आरोपी मो. आजम को गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन


प्रभारी निरीक्षक दिलीप कुमार मिश्रा ने बताया कि मामले में वक्फ संपत्ति से जुड़े अन्य तथ्यों की भी गहन जांच की जा रही है और जांच के आधार पर आगे की विधिक कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed