सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Assi Ghat became immersed in the spirit of Shiva through the Bharatanatyam performances of South Indian artists

Varanasi News: दक्षिण भारतीय कलाकारों के भरतनाट्यम से शिवमय हुआ अस्सी घाट

Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 18 Jun 2026 01:43 AM IST
विज्ञापन
Assi Ghat became immersed in the spirit of Shiva through the Bharatanatyam performances of South Indian artists
वाराणसी में बुधवार को अस्सी घाट के सुबह ए बनारस मंच पर तमिलनाडु के कलाकार भरतनाटयम प्रस्तुत करत - फोटो : Samvad
विज्ञापन
अस्सी घाट स्थित सुबह-ए-बनारस के मंच पर बुधवार को दक्षिण भारत के युवा कलाकारों ने अपनी अद्भुत शास्त्रीय प्रस्तुतियों से दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया। शुभारंभ भरतनाट्यम की पारंपरिक विधा आलारिप्पु से हुआ। इसके बाद कलाकारों ने नटेशा कौतुवम् के माध्यम से भगवान नटराज की महिमा और उनके तांडव स्वरूप का सजीव चित्रण किया। इसके अलावा, मां गंगा को समर्पित विशेष प्रस्तुति ने अस्सी घाट पर उपस्थित हर श्रद्धालु और दर्शक को श्रद्धा और आस्था के सागर में सराबोर कर दिया। शिव मानस पूजा, शंकर चंद्रशेखर और ओजस्वी कालभैरवाष्टकम् की जीवंत प्रस्तुतियों ने दर्शकों में एक नई ऊर्जा भर दी। तमिलनाडु की नृत्य प्रशिक्षिका प्रेमा जे. और चेन्नई के प्रसिद्ध भरतनाट्यम नर्तक राज परेश बाबा का निर्देशन रहा। ए. यूरेका, पी. रिथिका, ललिताप्रनेश्वरी, शाइनी मेडोना एम., आर. सुबनिशा, डी. विरुक्षा, आर. युवेथिका, साक्षी मर्लिन एम., एस. भविष्या, पी. साधना, एम. हेमलता और के. सिंधु वैष्णवी जैसी युवा प्रतिभाओं ने मंच पर अपनी नृत्य कला का प्रदर्शन किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed