{"_id":"6a852ef53a6e2d39280796db","slug":"attempt-to-commit-fraud-using-mahamandaleshwar-satua-baba-fake-id-in-varanasi-2026-08-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Varanasi News: महामंडलेश्वर सतुआ बाबा की फर्जी आईडी से ठगी का प्रयास, एफआईआर दर्ज कर कार्रवाई की मांग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Varanasi News: महामंडलेश्वर सतुआ बाबा की फर्जी आईडी से ठगी का प्रयास, एफआईआर दर्ज कर कार्रवाई की मांग
Wed, 19 Aug 2026 09:50 AM IST
Pragati Chand
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
Published by: Pragati Chand
Updated Wed, 19 Aug 2026 09:50 AM IST
सार
Varanasi News: महामंडलेश्वर संतोष दास सतुआ बाबा के नाम पर फर्जी आईडी बनाकर धोखाधड़ी के मामले में पुलिस में शिकायत दर्ज कराई गई है। सतुआ बाबा ने आरोपियों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन
साइबर अपराधी।
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
महामंडलेश्वर संतोष दास सतुआ बाबा के नाम पर फर्जी आईडी बनाकर धोखाधड़ी का मामला सामने आया है। आरोपियों ने लोगों को संदेश भेजकर पैसों की मांग की। सतुआ बाबा ने चौक थाने में मंगलवार को शिकायत दर्ज कराई है। सतुआ बाबा ने पुलिस को बताया कि फर्जी आईडी से लोगों को मेसेज भेजे जा रहे हैं।
विज्ञापन
सतुआ बाबा आश्रम के पीठाधीश्वर के नाम पर धोखाधड़ी की जा रही है। इन संदेशों में खुद को सतुआ बाबा बताकर पैसे मांगे जा रहे हैं। साथ ही, अभद्र और अमर्यादित बातें भी की जा रही हैं। इस धोखाधड़ी का खुलासा तब हुआ जब एक संत ने फोन पर इसकी सूचना दी।
विज्ञापन
सतुआ बाबा ने पुलिस से तत्काल संज्ञान लेने का अनुरोध किया है। उन्होंने एफआईआर दर्ज करने और आरोपियों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की मांग की है। इसका उद्देश्य किसी अन्य व्यक्ति को इस ठगी का शिकार होने से बचाना है। चौक इंस्पेक्टर दिलीप कुमार मिश्रा ने बताया कि साइबर सेल से इसकी जांच कराई जा रही है।
विज्ञापन