सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Attempt to occupy public well in Hukulganj

Varanasi News: हुकुलगंज में सार्वजनिक कुएं पर कब्जे का प्रयास

Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 04 May 2026 12:59 AM IST
विज्ञापन
Attempt to occupy public well in Hukulganj
विज्ञापन
वाराणसी। लालपुर थाना क्षेत्र के हुकुलगंज में पुराने कुएं पर कब्जे के विवाद के बीच स्थिति उस समय और संवेदनशील हो गई जब एक ओर क्षेत्रीय लोग पुलिस चौकी पर बातचीत कर रहे थे, वहीं दूसरी ओर मौके पर मजदूरों से बाउंड्री करवा रहे थे। जबकि पुलिस ने काम रुकवाया था। पार्षद बृजेश चंद्र श्रीवास्तव ने थाना प्रभारी को अवैध कब्जा जारी रखने की सूचना दी। तब जाकर बाउंड्रीवाल का निर्माण बंद किया गया। पार्षद ने बताया कि कुएं का इस्तेमाल लोग करते चले आ रहे हैं, लेकिन एक व्यक्ति जिसका जन्म 1986 में हुआ है उसने 1990 में अपने पक्ष में एक वसीयतनामा को आधार बनाकर इस पर स्वामित्व बताकर कब्जे का प्रयास किया। पार्षद ने जांच कराकर सार्वजनिक कुआं पर सुंदरीकरण कार्य कराने और कब्जा करने वाले के विरुद्ध कार्रवाई करने की मांग की है। ब्यूरो
Trending Videos
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article