{"_id":"69b3da1c361d1047e8018a7e","slug":"banaras-division-secures-first-place-for-second-consecutive-time-in-state-level-competition-2026-03-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"UP: प्रदेश स्तरीय प्रतियोगिता में बनारस मंडल लगातार दूसरी बार आया प्रथम, 18 मंडल के बच्चों ने लिया था भाग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP: प्रदेश स्तरीय प्रतियोगिता में बनारस मंडल लगातार दूसरी बार आया प्रथम, 18 मंडल के बच्चों ने लिया था भाग
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
Published by: Pragati Chand
Updated Fri, 13 Mar 2026 03:04 PM IST
विज्ञापन
सार
Varanasi News: प्रदेश के 18 मंडल के बच्चों ने भाग लिया था। इस प्रतियोगिता में बनारस मंडल लगातार दूसरी बार पूरे प्रदेश में प्रथम आया।
प्रतियोगिता में पूरे प्रदेश से छह हजार बच्चों ने भाग लिया, जिसमें बनारस मंडल ने 291 अंक पाकर प्रथम रहा।
अवॉर्ड लेते
- फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
विस्तार
अयोध्या में आयोजित प्रदेश स्तरीय खेल प्रतियोगिता में वाराणसी ने प्रथम स्थान किया। वाराणसी ने प्रदेश स्तर पर दूसरी बार यह उपलब्धि हासिल की। इस उपलब्धि पर बृहस्पतिवार को खेल शिक्षकों ने एडी बेसिक से मुलाकात कर खुशियां बांटी।
Trending Videos
एडी बेसिक वाराणसी हेमंत राव ने बताया कि बेसिक शिक्षा परिषद की ओर से बच्चों की यह प्रतियोगिता 9 से 11 मार्च तक अयोध्या के डा. भीमराव आंबेडकर अंतरराष्ट्रीय संकुल में हुई। इसमें प्रदेश के 18 मंडल के बच्चों ने प्रतिभाग किया। इस प्रतियोगिता में बनारस मंडल लगातार दूसरी बार पूरे प्रदेश में प्रथम आया।
विज्ञापन
विज्ञापन
प्रतियोगिता में प्रदेश से 6 हजार बच्चों ने हिस्सा लिया था। इसमें बनारस मंडल ने 291 अंक प्राप्त किए। बनारस मंडल के 311 बच्चों ने दौड़, कुश्ती, वालीबाल, क्रिकेट, तैराकी, जौनपुर, गाजीपुर और चंदौली के बच्चों ने दौड़ में प्रतिभाग किया।
इस जीत का जश्न मनाने बृहस्पतिवार को खेल प्रशिक्षक एडी बेसिक कार्यालय पहुंचे और एडी बेसिक हेमंत राव के हाथों में पुरस्कार पकड़ाया। इस दौरान बीएसए अनुराग श्रीवास्तव, खेल प्रशिक्षक राजेश सिंह दोहरे, कैलाश सिंह यादव, रामसेवक यादव, रवियादव, विवेकानंद दुबे मौजूद रहे।