Flight Diverted: बेंगलुरु वाराणसी इंडिगो विमान लखनऊ डायवर्ट, खराब मौसम बना कारण; यात्रियों को दिक्कत
Varanasi News: वाराणसी में खराब मौसम और कम दृश्यता के कारण बेंगलुरु से आ रही इंडिगो की फ्लाइट 6ई-6596 को बुधवार को लखनऊ डायवर्ट करना पड़ा। विमान में 73 यात्री और छह क्रू सदस्य सवार थे, सभी सुरक्षित हैं। तेज आंधी और बारिश के चलते पायलट ने सुरक्षा कारणों से यह निर्णय लिया। मौसम सामान्य होने पर विमान वाराणसी लाया जाएगा।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
Varanasi News: वाराणसी के लाल बहादुर शास्त्री अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट पर बुधवार को खराब मौसम और कम दृश्यता के कारण बेंगलुरु से आ रही इंडिगो एयरलाइंस की एक उड़ान को लखनऊ डायवर्ट करना पड़ा। विमान के वाराणसी एयरपोर्ट पर उतरने से ठीक पहले मौसम अचानक खराब हो गया, जिसके बाद सुरक्षा कारणों से पायलट ने विमान को लखनऊ एयरपोर्ट की ओर मोड़ दिया।
जानकारी के अनुसार इंडिगो एयरलाइंस की फ्लाइट संख्या 6ई-6596 बेंगलुरु से वाराणसी के लिए संचालित हो रही थी। विमान में कुल 73 यात्री और छह क्रू सदस्य सवार थे। एयरपोर्ट सूत्रों के मुताबिक सभी यात्री और चालक दल के सदस्य पूरी तरह सुरक्षित हैं। मौसम सामान्य होने के बाद विमान को पुनः वाराणसी लाए जाने की तैयारी की जा रही है।
बुधवार दोपहर बाद वाराणसी में अचानक मौसम का मिजाज बदल गया था। तेज आंधी, बारिश और कम दृश्यता के कारण हवाई सेवाओं पर असर पड़ा। एयर ट्रैफिक कंट्रोल (एटीसी) द्वारा लगातार मौसम की निगरानी की जा रही थी, लेकिन रनवे के आसपास दृश्यता कम होने के कारण विमान की लैंडिंग सुरक्षित नहीं मानी गई। इसके बाद पायलट ने एहतियातन विमान को लखनऊ डायवर्ट करने का फैसला लिया।
एयरपोर्ट अधिकारियों का कहना है कि मानसून पूर्व मौसम में लगातार बदलाव के चलते इन दिनों उड़ानों के संचालन पर असर पड़ रहा है। खराब मौसम या कम दृश्यता की स्थिति में विमानों को वैकल्पिक एयरपोर्ट की ओर भेजा जाता है, ताकि यात्रियों की सुरक्षा सुनिश्चित की जा सके।
उधर, विमान डायवर्ट होने की सूचना मिलने के बाद एयरपोर्ट पर यात्रियों के परिजनों में कुछ समय के लिए चिंता का माहौल बन गया। हालांकि एयरलाइन और एयरपोर्ट प्रशासन की ओर से यात्रियों के सुरक्षित होने की जानकारी दिए जाने के बाद लोगों ने राहत की सांस ली। एयरपोर्ट प्रशासन ने बताया कि मौसम सामान्य होते ही विमान को वाराणसी लाने की प्रक्रिया पूरी की जाएगी।