वाराणसी समेत पूर्वांचल जिलों में नहीं दिखा भीम आर्मी के भारत बंद का असर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भीम आर्मी चीफ चंद्रशेखर आजाद के भारत बंद के आह्वान का असर रविवार को वाराणसी सहित पूर्वांचल के जिलों में नहीं दिखा। इसके साथ ही भारत बंद को लेकर पुलिस और प्रशासनिक अमले में कुछ खास हलचल भी नहीं दिखी। हर रविवार की तरह इस बार भी बाजारों की दुकानें बंद रहीं और सड़कों पर सामान्य तरीके से आवागमन जारी रहा।
पूर्वांचल के भदोही, चंदौली, जौनपुर, मिर्जापुर सहित आसपास के जिलों में भीम आर्मी के भारत बंद का कोई असर नहीं दिखा। चंदौली जिला सहित चकिया और पीडीडीयू नगर क्षेत्र में अभी तक कहीं भी कोई बंद का असर नहीं है। बाजार और दुकानें रोज की तरह खुली हुईं हैं।
भदोही जिले में भी दोपहर तक तो बंद का कोई असर नहीं है। बाजार और दुकानें पहले की तरह खुली हुईं हैं और सामान्य ढंग से कामकाज हो रहे हैं। जौनपुर में भी बंद का असर नहीं है। साप्ताहिक बंदी के कारण शहर की दुकानें बंद हैं। भीम आर्मी के कार्यकर्ताओं की ओर से भंडारी स्टेशन से दो बजे से जुलूस निकाला जाना है।
दरअसल प्रमोशन में आरक्षण को लेकर भीम आर्मी चीफ चंद्रशेखर आजाद ने 23 फरवरी को भारत बंद बुलाया है। इसका असर पूर्वांचल में देखने को नहीं मिल रहा है। वहीं प्रदर्शनकारी नागरिकता संशोधन कानून(सीएए), राष्ट्रीय नागरिक रजिस्टर (एनआरसी) और राष्ट्रीय जनसंख्या रजिस्टर (एनपीआर) को हटाए जाने की भी मांग कर रहे हैं।