BHU: बीएचयू यूजी के लिए एक सीट पर 11 दावेदार, आज से कटऑफ और काउंसिलिंग; 8200 सीटों पर होंगे प्रवेश
बीएचयू में स्नातक प्रवेश के लिए एक सीट पर औसतन 11 अभ्यर्थियों के बीच मुकाबला है। विश्वविद्यालय की 8,200 यूजी सीटों पर दाखिले के लिए शुक्रवार से कटऑफ जारी होने के साथ काउंसिलिंग प्रक्रिया शुरू होगी। सात पाठ्यक्रम नई शिक्षा नीति (एनईपी) के तहत संचालित होंगे। कला, सामाजिक विज्ञान और विज्ञान संकाय में 7,000 से अधिक सीटें हैं। चयनित अभ्यर्थियों को निर्धारित समय के भीतर शुल्क जमा कर सीट लॉक करनी होगी।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बीएचयू में शनिवार यानी कि आज से स्नातक में दाखिला पाने वालों की मेरिट जारी की जाएगी। पिछले 15 दिनों में रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया पूरी की गई अब अलग-अलग चरणों में काउंसिलिंग होगी। पहला चरण शनिवार को शुरू होगा। अब तक हुए रजिस्ट्रेशन में हर एक सीट पर 11 दावेदार होंगे।
इनमें 7000 से ज्यादा सीटों वाले कला संकाय, विज्ञान संस्थान, सामाजिक विज्ञान संकाय और विज्ञान संस्थान के कोर्सों में ज्यादा दावेदारी की गई है। कुल 8200 यूजी सीटों के लिए देश भर से 92000 से ज्यादा सीयूईटी-यूजी उत्तीर्ण अभ्यर्थियों ने पंजीकरण कराया है। पहली मेरिट लिस्ट आज शाम तक जारी हो सकती है। इसका कटऑफ भी आएगा।
केंद्रीय प्रवेश समिति की ओर से अभ्यर्थियों को सलाह दी गई है कि वे अपना मेल और समर्थ पोर्टल लगातार चेक करते रहे। मेरिट के अनुसार ही दाखिला के लिए सूचना दे दी जाएगी। वहीं तय समय के अंदर ही फीस जमा करनी होगी। वहीं अगले चरणों की घोषणा बाद में की जाएगी।
बीएचयू ने यूजी के सात कोर्सों को एनईपी और सात कोर्स को गैर एनईपी कोर्स में रखा गया है। बीएससी कृषि, बीए एलएलबी, बीएससी मेडिकल टेक्नोलॉजी, बीएससी रेडियोलॉजी, बीवोक, बीटेक इन फूड टेक्नोलॉजी और बीटेक इन डेयरी टेक्नोलॉजी को रखा गया है।
बीए, बीएससी इन फाइनेंशियल मार्केट मैनेजमेंट, बीपीए, बीएफए, बीएससी-पीएमसी, बीएससी-पीसीबी कोर्स को नई शिक्षा नीति के तहत रखा गया है। एनईपी वाले कोर्स में मेजर और माइनर के साथ ही चार लघु कोर्स भी होंगे। इसमें वैल्यू एडेड, स्किल एनहांसमेंट, मल्टी डिसीप्लीनरी और एबिलिटी एनहांसमेंट कोर्स को रखा गया है। हर छह महीने में इन कोर्स को चुनकर इनकी कक्षाएं पूरी कर परीक्षा देनी होगी। इसके क्रेडिट भी तय किए गए हैं।
यदि इंटरमीडिएट के बाद किसी का साल गैप हो गया है तो उससे दाखिले की पात्रता पर कोई असर नहीं पड़ेगा। काउंसिलिंग या वेरिफिकेशन के दौरान उसका आकलन नहीं किया जाता। सिर्फ अलग-अलग कोर्स के अनुसार उम्र की शर्त दी गई है। यदि किसी नाम मेरिट में नहीं आता है तो अपने अंक के साथ ही यूजी बुलेटिन 2026 को देखकर आवेदन में दिए गए विवरणों को चेक करना होगा।