BHU CHS Admission: सीएचएस में कक्षा एक से छह तक ई-लॉटरी से हुए 306 दाखिले, प्रवेश की प्रक्रिया पूरी
Varanasi News: सीएचएस में कक्षा एक से छह में दाखिले के लिए ई-लॉटरी निकाली गई। इसके जरिये प्रवेश प्रक्रिया पूरी हुई। इस दौरान सीएचएस गर्ल्स, ब्वायज, रणवीर संस्कृत विद्यालय में छात्र-छात्राओं के दाखिले हुए।
विस्तार
बीएचयू से जुड़े विद्यालयों में सत्र 2026-27 में कक्षा 1 से 6 में दाखिले के लिए रविवार को ई-लॉटरी निकाली गई। विश्वविद्यालय कैंपस के विज्ञान संस्थान स्थित महामना सभागार में आयोजित कार्यक्रम में सीएचएस गर्ल्स, बॉयज और रणवीर संस्कृत विश्वविद्यालय में प्रवेश की प्रक्रिया पूरी हो गई।
बीएचयू से संचालित होने वाले सेंट्रल हिंदू बॉयज स्कूल, सेंट्रल हिंदू गर्ल्स स्कूल और श्री रणवीर संस्कृत विद्यालय के (बाल वाटिका-कक्षा 2, बाल वाटिका-3, कक्षा-1 तथा कक्षा-6) में प्रवेश के लिए रविवार को कुलपति प्रो. अजित कुमार चतुर्वेदी, विद्यालय बोर्ड की उपाध्यक्ष प्रो. नंदिता घोषाल के मार्गदर्शन में ई-लॉटरी निकाली गई।
प्रो. जीपी सिंह ने अभिभावकों, छात्र-छात्राओं को पूरी प्रक्रिया बताई। इस दौरान ई-लॉटरी समिति में प्रो. राजेश कुमार, प्रो. राकेश पांडे, प्रो. एस श्रीकृष्णा, प्रो. रजनीश कुमार सिंह, प्रो. मधु कुशवाहा, प्रो. आनंद कुमार जैन आदि मौजूद रहे।
किस कक्षा में कितना हुआ दाखिला
कक्षा छह (बालक): इसमें प्रवेश के लिए कुल 61 सीटें में से 50 प्रतिशत सीटें बीएचयू कर्मचारी वार्ड के लिए आरक्षित थीं। सभी सामाजिक श्रेणियों से आवेदन प्राप्त हुए। बीएचयू कर्मचारियों के आश्रितों में अनुसूचित जनजाति (एसटी) का कोई आवेदन नहीं था, जबकि कुल मिलाकर एससी में एक, ओबीसी-एनसीएल 12, सामान्य श्रेणी में 11 आवेदन आए। इस तरह कुल 24 आवेदन आने के कारण कर्मचारी वार्ड के लिए लॉटरी की आवश्यकता नहीं पड़ी। बाकी सात सीटें बाहरी अभ्यर्थियों के लिए उपलब्ध रहीं। बाहरी अभ्यर्थियों में ओएच में 2, एसटी 5, एससी 8, ओबीसी-एनसीएल 4 और ईब्ल्यूएस में 6 और सामान्य श्रेणी में 14 का नाम लॉटरी से निकाला गया।
कक्षा 6 (बालिका) : इसमें कुल 45 सीटें में 50 प्रतिशत सीट बीएचयू कर्मचारी वार्ड के लिए आरक्षित रहीं। इस श्रेणी में 16 कर्मचारियों ने आवेदन किया था। ओएच श्रेणी में कुल 18 आवेदन आए। इसमें सामान्य वर्ग में 3, ओबीसी 10, अनूसूचित जाति 1 और ईडब्ल्यू एस में 4 आवेदन आए थे। इस श्रेणी में लॉटरी की प्रक्रिया पूरी हो गई।
कक्षा 1 : श्री रणवीर संस्कृत विद्यालय में प्रवेश के लिए कुल 40 सीटों में 20 सीटें बीएचयू कर्मचारी वार्ड के लिए आरक्षित रहीं। इनमें 3 स्थायी, 21 संविदा आश्रितों के आवेदन आए थे। संविदा श्रेणी के लिए लॉटरी निकाली गई।
कक्षा 3 : बाल वाटिका बरकछा में प्रवेश के लिए 40 सीटों में 50 प्रतिशत सीटें बीएचयू कर्मचारी वार्ड के लिए आरक्षित थीं। सभी सामाजिक श्रेणियों से आवेदन प्राप्त हुए। बीएचयू कर्मचारियों के आश्रितों में अनुसूचित जनजाति (एसटी) का कोई आवेदन नहीं था, जबकि कुल मिलाकर एससी 2, ओबीसी, एनसीएल में 5, सामान्य श्रेणी में 1 आवेदन आए। कुल 8 आवेदन आने के कारण कर्मचारी वार्ड के लिए लॉटरी की आवश्यकता नहीं पड़ी। 32 सीटें बाहरी अभ्यर्थियों के लिए उपलब्ध रहीं। इसमें ओएच में 1, एसटी 3, एससी 4, ओबीसी 6 और ईडब्ल्यू एस 4 जबकि सामान्य श्रेणी में 15 विद्यार्थियों के दाखिले लॉटरी से हुए। कुल 32 सीटों के लिए लॉटरी प्रक्रिया सम्पन्न हुई।
इसे भी पढ़ें; विरासत: 135 साल पुरानी दुकान जहां अंग्रेज सिलवाते थे वर्दी, अब चौथी पीढ़ी सिल रही पुलिस अधिकारियों की वर्दी
कक्षा 2- बालवाटिका : कोल्हुआ विनायका स्थित विद्यालय में प्रवेश के लिए कुल 120 सीटों में 100 प्रतिशत सीटें बीएचयू कर्मचारी वार्ड के लिए आरक्षित थीं। इसमें कुल 20 आवेदन आए और सभी का प्रवेश लिया गया। बाहरी अभ्यर्थियों के लिए ओएच श्रेणी में 4, एसटी 9, एससी 15, ओबीसी 25, ईडब्ल्यूएस में 10 और सामान्य श्रेणी में 39 विद्यार्थियों का दाखिला हुआ। बीएचयू कर्मचारी वार्ड की प्रवेश प्रक्रिया पूर्ण होने के बाद ही विभिन्न सामाजिक श्रेणियों के लिए अंतिम सीट आवंटन किया जाएगा। कक्षा-1, कक्षा-6 (बालक) एवं कक्षा-6 (बालिका) में भी यही व्यवस्था लागू रहेगी।