सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Four people arrested for assaulting a traffic constable

Varanasi News: यातायात सिपाही के साथ मारपीट, चार हिरासत में

Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 13 Apr 2026 01:49 AM IST
विज्ञापन
Four people arrested for assaulting a traffic constable
विज्ञापन
सारनाथ। चन्द्रा चौराहे पर तैनात यातायात सिपाही के साथ रविवार रात शराब के नशे में धुत युवकों ने मारपीट की। सिपाही की तहरीर के आधार पर पुलिस ने चार आरोपियों अर्दली बाजार निवासी वैभव सिंह, बसही निवासी शशांक सिंह, सरसौली निवासी प्रिंस पटेल और भोजूबीर निवासी अभि पटेल को हिरासत में लिया। एक आरोपी की बुलेट मोटरसाइकिल सीज कर दी गई।
Trending Videos

पुलिस को दी गई तहरीर में यातायात सिपाही नितेश कुमार ने बताया कि उनकी ड्यूटी चन्द्रा चौराहे पर थी। इसी दौरान चार युवक नशे की हालत में वहां पहुंचे और उनकी बाइक किसी अन्य व्यक्ति की बाइक से टकरा गई। टक्कर के बाद सभी आपस में झगड़ने लगे, जिससे चौराहे पर जाम की स्थिति बन गई। जाम हटवाने पहुंचे सिपाही के साथ युवकों ने गाली-गलौज शुरू कर दी। इसी बीच एक युवक खुद को अधिवक्ता बताकर सिपाही को किनारे ले गया और बाकी युवक एक अन्य बाइक चालक की पिटाई करने लगे। जब सिपाही उसे बचाने पहुंचे, तो चारों ने मिलकर सिपाही के साथ मारपीट की और उनकी वर्दी फाड़ दी। थानाध्यक्ष पंकज कुमार त्रिपाठी ने बताया कि सिपाही से तहरीर ले ली गई है। आरोपियों को हिरासत में लिया गया है। अभि पटेल की बुलेट मोटरसाइकिल को सीज कर दिया गया है। आगे की कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed