{"_id":"69f64d0c0b1dc5479c06245a","slug":"bhu-entrance-exam-2026-date-nta-releases-list-of-exam-cities-including-varanasi-2026-05-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"BHU Entrance Exam: बीएचयू में दाखिले के लिए 20 दिन चलेगी प्रवेश परीक्षा, अभ्यर्थियों को एडमिट कार्ड का इंतजार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
BHU Entrance Exam: बीएचयू में दाखिले के लिए 20 दिन चलेगी प्रवेश परीक्षा, अभ्यर्थियों को एडमिट कार्ड का इंतजार
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
Published by: Pragati Chand
Updated Sun, 03 May 2026 06:45 AM IST
विज्ञापन
सार
Varanasi News: बीएचयू यूजी में दाखिले के लिए 20 दिन तक प्रवेश परीक्षा चलेगी। 11 से 31 मई तक सीयूईटी यूजी चलेगी। इसके लिए एनटीए ने परीक्षा वाले शहरों की सूची जारी की।
विज्ञापन
विस्तार
बीएचयू समेत केंद्रीय विश्वविद्यालयों में यूजी में दाखिले के लिए 20 दिन (11 से 31 मई तक) तक प्रवेश परीक्षा कराई जाएगी। सीबीटी यानी कंप्यूटर बेस्ड टेस्ट मोड में कराई जाने वाली परीक्षा को लेकर एनटीए की ओर से तिथि तय कर दी गई है। जिन-जिन शहरों में प्रवेश परीक्षा होनी है, उसकी सूची भी एनटीए की वेबसाइट पर जारी कर दी गई है।
Trending Videos
केंद्रीय विश्वविद्यालयों में स्नातक और स्नातकोत्तर में दाखिले के लिए एनटीए की ओर से सीयूईटी (सेंट्रल यूनिवर्सिटी इंट्रेंस टेस्ट यूजी-पीजी) कराई जा रही है। अब जबकि ऑनलाइन आवेदन की तिथि बीत चुकी है, ऐसे में प्रवेश परीक्षा की प्रक्रिया शुरू हो गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
बीएचयू में यूजी में बीए, बीएससी, बीकॉम सहित 100 से ज्यादा कोर्स को मिलाकर करीब 10 हजार सीट हैं। इसें कला, सामाजिक विज्ञान संकाय में ही 30 कोर्स है। इसके अलावा एलएलबी, बीकॉम, बीएससी, डेयरी टेक्नोलॉजी, फैशन टेक्नोलॉजी आदि कोर्स हैं।
इसे भी पढ़ें; NEET Exam: मेडिकल में दाखिले के लिए वाराणसी में परीक्षा देंगे 21388 अभ्यर्थी, 45 मिनट पहले पहुंचना होगा केंद्र
एनटीए की ओर से 11 से 31 मई तक चलने वाली प्रवेश परीक्षा के लिए यूपी के साथ ही अन्य प्रदेशों में भी केंद्र बनाया गया है। अब जबकि एनटीए की ओर से परीक्षा की तिथि जारी कर दी गई है, ऐसे में परीक्षा आवेदन करने वाले अभ्यर्थी प्रवेश पत्र का इंतजार कर रहे हैं। एनटीए की ओर से जल्द ही प्रवेश पत्र भी जारी किया जाएगा। एनटीए की निदेशक डॉ. अर्चना शुक्ला ने अभ्यर्थियों को एनटीए की वेबसाइट को देखते रहने की सलाह दी है।
