फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   BHU Faculty of Education Foundation Day Celebration Students showcase story of 109 year placement using drone

स्थापना दिवस समारोह: छात्र ड्रोन से दिखाएंगे 109 साल के प्लेसमेंट, स्टार्टअप की कहानी; पूर्व छात्रों का सम्मान

Thu, 13 Aug 2026 02:51 PM IST
Pragati Chand अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी। Published by: Pragati Chand Updated Thu, 13 Aug 2026 02:51 PM IST
सार

इस आजादी पर बीएचयू का शिक्षा संकाय 109 साल का होगा। स्थापना दिवस समारोह पर महामना और मां सरस्वती की संगमरमर प्रतिमा का अनावरण होगा। वहीं 200 पुरातन विद्यार्थियों का सम्मान होगा। 

विज्ञापन
BHU Faculty of Education Foundation Day Celebration Students showcase story of 109 year  placement using drone
बनारस हिंदी विश्वविद्यालय, BHU - फोटो : X (@bhupro)

विस्तार

बीएचयू के शिक्षा संकाय का 109वां स्थापना दिवस समारोह 16 अगस्त को मनेगा। इस बीच संस्थापक महामना पंडित मदन मोहन मालवीय और मां सरस्वती की संगमरमर प्रतिमा का अनावरण किया जाएगा। 200 से ज्यादा पूर्व छात्रों का सम्मान होगा। खासकर शिक्षा, प्रशासन, अनुसंधान, सामाजिक सेवा और अन्य क्षेत्रों में उपलब्धियां हासिल करने वालों को आमंत्रित किया गया है। इस संकाय की स्थापना 15 अगस्त 1918 को हुई थी। तब से लेकर 109 वर्षों की शैक्षणिक यात्रा की बात होगी। ड्रोन कैमरे से शूट हुई संकाय पर बनी फिल्म दिखाई जाएगी। साथ ही एक औपचारिक ई न्यूज लेटर का लोकार्पण किया जाएगा।

विज्ञापन


समारोह की शुरुआत विश्वविद्यालय की परंपरा के अनुसार सभी अनुष्ठान कराए जाएंगे। समारोह में शिक्षा संकाय के बनने, आगे बढ़ने और इस शैक्षणिक यात्रा पर आधारित विशेष ऑडियो-विजुअल प्रस्तुति की जाएगी। ‘स्वप्न से संकल्प तक’ नाटक का मंचन भी किया जाएगा।
विज्ञापन


संकाय के इतिहास, आदर्शों, उपलब्धियों और आगामी संकल्पों को सामने लाया जाएगा। आर्य महिला और वसंता कॉलेज राजघाट की छात्राओं की ओर से सांस्कृतिक कार्यक्रम में ओडिसी, कथक और देश भक्ति गीतों की प्रस्तुतियां दी जाएंगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

वर्तमान उपलब्धियों के साथ भविष्य के संकल्पों का भी होगा उद्घोष
संकाय प्रमुख की ओर से जारी कार्यक्रम में बताया गया है कि समारोह में शिक्षा संकाय के पूर्व शिक्षकों और पुरातन विद्यार्थियों के अनुभवों और संस्मरणों को साझा करने का अवसर होगा। वर्तमान विद्यार्थी और शोधार्थी संकाय की विरासत से जुड़ेंगे। वर्तमान उपलब्धियों को गिनाने के साथ ही भविष्य के लिए नए संकल्पों का उद्घोष भी होगा। तकनीक और एआई के बढ़ते प्रभाव को भी मंथन होगा। वहीं आगामी प्राथमिकताओं को भी सामने लाएगा। इस स्थापना समारोह में शिक्षा संकाय के अनुसंधान, नवाचार और राष्ट्र निर्माण को बताया जाएगा। 

नुक्कड़ नाटक से मेडिकल छात्रों ने दिया रैगिंग रोकने का संदेश
बीएचयू में बुधवार से एंटी रैगिंग जागरूकता सप्ताह की शुरुआत हो गई। 18 अगस्त तक विश्वविद्यालय कैंपस में अलग-अलग कार्यक्रम कराए जाएंगे। पहले दिन आईएमएस बीएचयू निदेशक कार्यालय के बाहर मेडिकल छात्रों ने नुक्कड़ नाटक कर रैगिंग रोकथाम का संदेश दिया।विवि अनुदान आयोग (यूजीसी) के निर्देश पर बीएचयू की एंटी-रैगिंग स्क्वाड और आईएमएस बीएचयू की एंटी-रैगिंग स्क्वाड की ओर से कार्यक्रम कराया जा रहा है। विवि के छात्र अधिष्ठाता प्रो. रंजन और आईएमएस बीएचयू के निदेशक प्रो. एसएन संखवार ने इस तरह के आयोजनों को विद्यार्थियों के लिए उपयोगी बताया। कहा कि रैगिंग रोकथाम के प्रति जागरूकता बहुत जरूरी है। बुधवार को नुक्कड़ नाटक में आधुनिक चिकित्सा, दंत चिकित्सा, आयुर्वेद, नर्सिंग के साथ ही कला संकाय के छात्रों ने भी भाग लिया। बीएचयू एंटी रैगिंग स्क्वाड के अध्यक्ष प्रो. ललित मोहन अग्रवाल और आईएमएस में एंटी रैगिंग स्क्वाएड के अध्यक्ष प्रो. सुनील कुमार राव के निर्देशन में हुए कार्यक्रम में प्रो. किरण, प्रो. आशुतोष पाठक, डॉ. धीरेंद्र, डॉ. अभिषेक पाठक मौजूद रहे। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed