{"_id":"6a7d8e97da3168d21a0e04c4","slug":"kashi-brajbhushan-yadav-receives-best-tennis-coach-award-in-russia-2026-08-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"उपलब्धि: काशी के ब्रजभूषण को रूस में मिला बेस्ट टेनिस कोच पुरस्कार, आईआईटी बीएचयू में दे चुके हैं कोचिंग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
उपलब्धि: काशी के ब्रजभूषण को रूस में मिला बेस्ट टेनिस कोच पुरस्कार, आईआईटी बीएचयू में दे चुके हैं कोचिंग
Thu, 13 Aug 2026 03:00 PM IST
Pragati Chand
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
Published by: Pragati Chand
Updated Thu, 13 Aug 2026 03:00 PM IST
सार
Varanasi News: काशी के ब्रजभूषण को रूस में बेस्ट टेनिस कोच पुरस्कार मिला है। वे रूस के समारा शहर में टेनिस का प्रशिक्षण दे रहे हैं। ब्रजभूषण आईआईटी बीएचयू में कोचिंग दे चुके हैं।
विज्ञापन
काशी के ब्रजभूषण को रूस में मिला बेस्ट टेनिस कोच पुरस्कार
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
काशी के टेनिस कोच ब्रजभूषण यादव को रूस में बेस्ट टेनिस कोच का पुरस्कार मिला है। आईआईटी बीएचयू में टेनिस की कोचिंग दे चुके ब्रजभूषण रूस के समारा शहर में टेनिस का प्रशिक्षण दे रहे हैं।
विज्ञापन
ब्रज भूषण यादव ने बताया कि उन्होंने 2019 से बतौर संविदा कोच आईआईटी बीएचयू में प्रशिक्षण देना शुरू किया था। फिलहाल वे रूसी खिलाड़ियों को टेनिस का प्रशिक्षण दे रहे हैं। वे कोस्मोस शिविर में सीनियर खिलाड़ियों को अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिता के लिए तैयार कर रहे हैं।
विज्ञापन
ब्रजभूषण यादव रूस में टेनिस सिखाने वाले पूर्वांचल के पहले कोच हैं। उन्होंने रूस के समारा शहर में टेनिस खिलाड़ियों को 45 दिनों तक ट्रेनिंग दी। कॉसमॉस शिविर 10 जून से 9 अगस्त तक आयोजित हुई। इसमें में 100 खिलाड़ियों को टेनिस का प्रशिक्षण दिया।
विज्ञापन