फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Varanasi news of thief danced drank water from fridge and stole KTM bike

फिल्मी अंदाज में चोरी: शोरूम में फ्रिज का ठंडा पानी पिया, गाना बजाकर नाचा; घंटों मस्ती के बाद बाइक लेकर भागा

Thu, 13 Aug 2026 01:28 PM IST
Pragati Chand अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी। Published by: Pragati Chand Updated Thu, 13 Aug 2026 01:28 PM IST
सार

Varanasi News: मंडुवाडीह थाना क्षेत्र में एक शोरूम से करीब 4.50 लाख की बाइक चोरी हो गई। सीसीटीवी फुटेज खंगाला गया तो हैरान करने वाला दृश्य सामने आया। चोर ने यहां घंटों मौज-मस्ती की फिर बाइक चुराकर भागा। 

विज्ञापन
Varanasi news of thief danced drank water from fridge and stole KTM bike
मौके पर छानबीन करती पुलिस - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बनारस में चोरी का एक ऐसा मामला सामने आया है, जिसने पुलिस से लेकर एजेंसी संचालकों तक सभी को हैरान कर दिया। मामला मंडुवाडीह थाना क्षेत्र स्थित एक बाइक एजेंसी का है, जहां करीब 4.50 लाख रुपये कीमत की केटीएम बाइक चोरी हो गई। लेकिन बाइक चोरी करने से पहले चोर ने एजेंसी के अंदर जिस अंदाज में समय बिताया, वह किसी फिल्मी सीन से कम नहीं है।

विज्ञापन


घटना की सीसीटीवी फुटेज में दिखाई दे रहा है कि चोर ने सबसे पहले एजेंसी के शीशे के दरवाजे को कटर से काटकर अंदर प्रवेश किया। इसके बाद उसने फ्रिज खोला और ठंडा पानी पिया। इतना ही नहीं, चोर ने एजेंसी में लगे साउंड बॉक्स पर गाना बजाया और डांस किया।
विज्ञापन


काफी देर तक एजेंसी में मौज-मस्ती करने के बाद उसने वहां खड़ी करीब 4.50 लाख रुपये की केटीएम बाइक उठाई और मौके से भाग गया। सुबह एजेंसी संचालकों को चोरी की जानकारी हुई तो सीसीटीवी फुटेज खंगाली गई। मंडुवाडीह पुलिस सीसीटीवी फुटेज के आधार पर चोर की तलाश में जुट गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed