सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   BJP Councilor Lucky Bhardwaj Video Viral of Storming into Shop and Creating Ruckus in Varanasi

Varanasi News: भाजपा पार्षद का दुकान के अंदर घुसकर हंगामा करने का वीडियो वायरल, एक-दूसरे के पकड़े कालर

अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी। Published by: Pragati Chand Updated Thu, 16 Apr 2026 02:52 PM IST
विज्ञापन
सार

Varanasi News: वाराणसी जिले में भाजपा पार्षद द्वारा दुकान के अंदर घुस कर हंगामा करने का वीडियो वायरल हो रहा है। वहीं दुकान पर मौजूद युवक और पार्षद एक- दूसरे का कालर पकड़े नजर आ रहे हैं।  

BJP Councilor Lucky Bhardwaj Video Viral of Storming into Shop and Creating Ruckus in Varanasi
वायरल वीडियो का दृश्य - फोटो : वीडियो ग्रैब
विज्ञापन

विस्तार

वाराणसी कमिश्नरेट में प्रह्लाद घाट वार्ड के भाजपा पार्षद लक्की भारद्वाज से जुड़ा एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें वह एक दुकान के अंदर एक व्यक्ति का कॉलर पकड़कर उससे बहस करते नजर आ रहे हैं। वहीं युवक भी पार्षद का कालर पकड़ कर विवाद कर रहा है। एक अन्य वीडियो में पार्षद दुकान के बाहर खड़े एक युवक से तीखी नोकझोंक करते दिखाई दे रहे हैं। 

Trending Videos


इस घटना को लेकर स्थानीय स्तर कई तरह की चर्चाएं हो रही हैं और लोग पार्षद के व्यवहार पर सवाल उठा रहे हैं। यह पूरा मामला आदमपुर थाना क्षेत्र के मुकिमगंज इलाके का है। वायरल वीडियो में मौजूद कुछ लोग पार्षद पर अभद्र व्यवहार करने और धमकी देने का आरोप लगाते नजर आ रहे हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


वहीं पार्षद भी वीडियो में लोगों के साथ तीखी बहस करते दिखाई दे रहे हैं। हालांकि यह स्पष्ट नहीं हो सका है कि विवाद की शुरुआत किन कारणों से हुई। सूत्रों के अनुसार, जिस स्थान पर यह घटना हुई, वहां पास में ही एक शराब की दुकान भी है। आशंका जताई जा रही है कि किसी बात को लेकर कहासुनी हुई जो विवाद में बदल गई। 

इस पूरे प्रकरण में खबर लिखे जाने तक आदमपुर थाने में किसी भी पक्ष की ओर से कोई औपचारिक शिकायत दर्ज नहीं कराई गई है। बावजूद इसके, वायरल वीडियो के आधार पर स्थानीय लोगों में नाराजगी है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed