सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Blast in bottle of water mixed with sulphas at Sarnath station in Varanasi

UP: प्यार, परिजनों का इनकार... फिर रेलवे स्टेशन पर प्रेमी के बैग में हुआ ब्लास्ट; जांच में चौंकाने वाला खुलासा

अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी। Published by: प्रगति चंद Updated Thu, 19 Feb 2026 03:59 PM IST
विज्ञापन
सार

Varanasi News: ब्लास्ट की सूचना मिलते ही वरुणा जोन की पुलिस, बम निरोधक दस्ता, डॉग स्क्वॉड, आईबी ने छानबीन की। जांच में सामने आया कि पानी का बोतल गैस की वजह से फट गया, जिससे तेज आवाज हुआ।  

Blast in bottle of water mixed with sulphas at Sarnath station in Varanasi
सारनाथ रेलवे स्टेशन - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

प्यार, इनकार के बीच प्रेमी के पास बैग में रखे सल्फास वाले मिश्रण के पानी का बोतल बुधवार अपराह्न 3.30 बजे सारनाथ रेलवे स्टेशन के प्लेटफॉर्म एक पर तेज आवाज के साथ फट गया। आवाज सुनते ही यात्री सहम गए। आरपीएफ और जीआरपी के हाथ पांव फूल गए। ब्लास्ट की सूचना मिलते ही वरुणा जोन की पुलिस, बम निरोधक दस्ता, डॉग स्क्वॉड, आईबी ने छानबीन की। जांच में सामने आया कि पानी का बोतल गैस की वजह से फट गया, जिससे तेज आवाज हुआ। हिरासत में लेकर युवक से पूछताछ की गई। बाद में उसे सारनाथ पुलिस ने छोड़ दिया।

Trending Videos


एसीपी सारनाथ विदुष सक्सेना ने बताया कि बिहार, पटना के बहादुरपुर निवासी राजू कुमार प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी करता है। बुधवार को सारनाथ के बरईपुर में कंप्यूटर इंस्टीट्यूट में ऑनलाइन परीक्षा देने आया था। पूछताछ में राजू कुमार ने पुलिस को बताया कि परिवार वालों ने उसकी शादी तय कर दी है, लेकिन वह किसी और युवती से प्यार करता है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


परीक्षा खत्म कर पटना जाने के लिए स्टेशन पर ट्रेन का इंतजार करने लगा और प्रेमिका से फोन पर बातचीत करने लगा। स्टेशन पहुंचने से पहले ही मन बनाया था कि सल्फास खाकर खुदकुशी कर लेगा। 

इसे भी पढ़ें; UP News: दूल्हा बनने से दो महीने पहले भदोही का जवान शहीद, जम्मू में आतंकी सर्च ऑपरेशन के दौरान लगी गोली

बाजार से सल्फास खरीदा और एक लीटर बोतल पानी में उसे मिलाकर बैग में रख लिया। प्रेमिका से बातचीत खत्म होने के बाद पानी पीता, लेकिन बोतल तेज धमाके के साथ फट गया। एसीपी सारनाथ ने बताया कि राजू कुमार से जांच एजेंसियों ने बारी-बारी पूछताछ की है। पटना निवासी परिजनों की भी जानकारी बिहार पुलिस से की गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed