सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Bomb alert on flight from Hyderabad to Varanasi

इंडियो की फ्लाइट में बम की सूचना से हड़कंप: हैदराबाद से वाराणसी आ रहा था विमान, कराई गई आपात लैंडिंग

अमर उजाला नेटवर्क, बाबतपुर (वाराणसी) Published by: आकाश दुबे Updated Sun, 01 Feb 2026 08:36 PM IST
विज्ञापन
सार

बम होने की सूचना मिलने से लाल बहादुर शास्त्री अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट पर हड़कंप मच गया। सुरक्षा कारणों से विमान की आपातकालीन लैंडिंग कराई गई। 

Bomb alert on flight from Hyderabad to Varanasi
एहतियात के तौर पर खड़ीं एंबुलेंस - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
Follow Us

हैदराबाद से वाराणसी आ रही इंडिगो एयरलाइंस के विमान में बम होने की सूचना एक पेपर पर लिखी हुई मिलने से रविवार को वाराणसी के लाल बहादुर शास्त्री अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट पर हड़कंप मच गया। सुरक्षा कारणों से शाम को विमान की इमरजेंसी लैंडिंग कराई गई।

Trending Videos

सूचना मिलते ही एयरपोर्ट प्रशासन सतर्क हो गया और विमान के रनवे पर उतरते ही सुरक्षा एजेंसियों को अलर्ट कर दिया गया। एयरपोर्ट पर सीआईएसएफ, बम निरोधक दस्ता, फायर ब्रिगेड, मेडिकल टीम और स्थानीय प्रशासन की टीमें तत्काल मौके पर पहुंच गईं।

विज्ञापन
विज्ञापन

सुरक्षा प्रोटोकॉल के तहत यात्रियों को सुरक्षित तरीके से विमान से उतारा गया और गहन जांच करते हुए उन्हें टर्मिनल से अलग सुरक्षित स्थान पर ले जाया गया। इसके बाद विमान की गहन तलाशी की प्रक्रिया शुरू की गई।

एयरपोर्ट अधिकारियों के अनुसार, सुरक्षा एजेंसियां हर बिंदु पर जांच कर रही हैं। फिलहाल मामले की जांच जारी है और आधिकारिक पुष्टि के बाद ही विस्तृत जानकारी साझा की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed