सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Suspended Bareilly City Magistrate Alankar Agnihotri met Swami Avimukteshwarananda

UP: स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद से मिले अलंकार अग्निहोत्री, रखी ये मांग; 7 फरवरी को दिल्ली कूच की दी चेतावनी

अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी Published by: आकाश दुबे Updated Sun, 01 Feb 2026 08:49 PM IST
विज्ञापन
सार

अलंकार अग्निहोत्री ने रविवार को शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद से मुलाकात की। उन्होंने सरकार की आलोचना करते हुए कहा कि एससी-एसटी कानून 1989 में लागू हुआ था, जो देश के लिए काला कानून है।

Suspended Bareilly City Magistrate Alankar Agnihotri met Swami Avimukteshwarananda
अलंकार अग्निहोत्री ने स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद से की मुलाकात - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
Follow Us

यूजीसी के नए नियम और शंकराचार्य के मुद्दे पर सरकार की आलोचना करते हुए सरकारी सेवा से इस्तीफा देने वाले बरेली के निलंबित सिटी मजिस्ट्रेट अलंकार अग्निहोत्री ने रविवार को स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद से मुलाकात की। शंकराचार्य से मुलाकात के बाद पत्रकारों को संबोधित करते हुए अलंकार अग्निहोत्री ने कहा, प्रयागराज में स्वामी जी के साथ हुई घटना के बाद मेरी उनसे बात हुई थी। उन्होंने मुझे प्रयागराज में मुलाकात के लिए आमंत्रित किया था, लेकिन तब तक वह वाराणसी आ गए थे। 

Trending Videos

आगे किस तरह से विरोध करेंगे? इस सवाल के जवाब में अलंकार ने कहा कि 1989 में देश का सबसे काला कानून एससी-एसटी कानून लागू हुआ। अब यूजीसी कानून ने पूरी तरह पोल खोलकर रख दी है। सरकार के खिलाफ लोगों में आक्रोश है। कोर वोटर सरकार से हट गया है। 85 प्रतिशत लोग एससी-एसटी कानून से प्रभावित होते हैं। 95 फीसदी केस फर्जी होते हैं। इस काले कानून को सरकार 6 फरवरी 2026 को वापस ले ले, अन्यथा 7 फरवरी को महाआंदोलन होगा। राष्ट्र की ओर से हम लोग दिल्ली कूच करेंगे। लोगों से भी आह्वान करेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed