सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Bride Refuses to Marry Angered Groom Behavior During Garland Exchange Ceremony How Will I Spend My Life Ahead

दुल्हन ने शादी से किया इंकार: जयमाल के समय दूल्हे की इस हरकत से नाराज, बोली- आगे जीवन कैसे कटेगा; जाने मामला

अमर उजाला नेटवर्क, सोनभद्र। Published by: Aman Vishwakarma Updated Tue, 28 Apr 2026 10:25 PM IST
विज्ञापन
सार

Sonbhadra News: म्योरपुर क्षेत्र के कुसम्हा गांव में जयमाल के दौरान दूल्हे को नशे में देख दुल्हन नेहा ने शादी से इंकार कर दिया। मामला थाने पहुंचा, जहां पंचायत हुई। अंततः दहेज में दिए गए सामान और रकम लौटाने पर सहमति बनी। बिना विवाह के बारात लौट गई, और दुल्हन के फैसले की सराहना हुई।

Bride Refuses to Marry Angered Groom Behavior During Garland Exchange Ceremony How Will I Spend My Life Ahead
सोनभद्र में दुल्हन हुई नाराज, लाैटाई बरात। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

UP News: म्योरपुर थाना क्षेत्र के कुसम्हा गांव में सोमवार की रात जयमाल के दौरान दूल्हे को नशे में धुत देखकर दुल्हन ने शादी से इंकार कर दिया। काफी देर तक दोनों पक्षों में पंचायत चली, मगर दुल्हन नशेड़ी दूल्हे से शादी के लिए राजी नहीं हुई। मंगलवार को मामला थाने भी पहुंचा। बाद में दहेज में दिए गए सामान और रकम वापस करने पर सहमति बनी, जिसके बाद दोनों पक्ष अलग हो गए।

Trending Videos




म्योरपुर थाना क्षेत्र के कुसम्हा गांव निवासी अच्छेलाल ने अपनी पुत्री नेहा की शादी मध्य प्रदेश के करौटी गांव निवासी गणेश के पुत्र अजीत के साथ तय की थी। तय तिथि पर सोमवार शाम बरात धूमधाम से कुसम्हा गांव पहुंची। द्वारचार की रस्म के दौरान ही दूल्हे की हरकतों को देखकर घरातियों और ग्रामीणों को शक हुआ कि वह नशे में है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस ने की कार्रवाई

बताया जा रहा है कि जयमाल के समय दूल्हा लड़खड़ाते हुए मंच पर पहुंचा और बार-बार तुरंत विदाई कराने की जिद करने लगा। दूल्हे की हालत देखकर दुल्हन नेहा ने तुरंत स्थिति को समझ लिया और सबके सामने शादी से इंकार कर दिया। स्नातक पास नेहा ने कहा कि जब आज शादी के दिन ही यह हाल है, तो आगे जीवन कैसे कटेगा। 

दुल्हन के फैसले के बाद दोनों पक्षों में तनाव बढ़ गया और मामला म्योरपुर थाने पहुंच गया। मंगलवार को थाने में दोनों परिवारों ग्रामीणों और जिम्मेदार लोगों की मौजूदगी में पंचायत हुई। गांव का मामला होने के कारण एससी-एसटी आयोग के उपाध्यक्ष जीत सिंह खरवार भी पंचायत में मौजूद रहे। 

लंबी बातचीत के बाद दोनों पक्षों में दहेज के रूप में दी गई रकम और सामान वापस करने पर सहमति बनी। इसके बाद बिना शादी के ही बारात वापस लौट गई। घटना पूरे क्षेत्र में चर्चा का विषय बनी हुई है। ग्रामीणों ने दुल्हन नेहा के साहसिक फैसले की सराहना करते हुए कहा कि उसने अपने भविष्य को देखते हुए सही निर्णय लिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed