सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Bulldozers raze 12 buildings in Dalmandi 100 trolley-loads of debris removed in varanasi

दालमंडी चौड़ीकरण: 12 भवनों पर चला बुलडोजर, ध्वस्तीकरण की कार्रवाई के बाद 100 ट्रॉली हटवाया मलबा

अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी। Published by: वाराणसी ब्यूरो Updated Wed, 17 Jun 2026 08:56 AM IST
विज्ञापन
सार

दालमंडी में 12 भवनों पर बुलडोजर चला। साथ ही 100 ट्रॉली मलबा हटवाया गया। सुरक्षा व्यवस्था के मद्देनजर ड्रोन से भी निगरानी रखी जा रही थी। कार्रवाई के दौरान जेसीबी और अन्य भारी मशीनों का उपयोग किया गया। 

Bulldozers raze 12 buildings in Dalmandi 100 trolley-loads of debris removed in varanasi
दालमंडी में मकान तोड़ते मजदूर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

दालमंडी में मंगलवार को 12 भवनों पर बुलडोजर चलाया गया। ध्वस्तीकरण की कार्रवाई के बाद 100 ट्रॉली मलबा हटवाया गया। वीडीए ने सुबह छह बजे से अभियान चलाया। साथ ही, ध्वस्त किए गए भवनों का मलबा हटाने का काम किया गया। 


प्रशासन के अनुसार, रोज 100 गाड़ियों से मलबा हटाया जा रहा है। इसका उद्देश्य सड़क चौड़ीकरण और निर्माण कार्य में किसी भी प्रकार की बाधा को रोकना है। कार्रवाई के दौरान जेसीबी और अन्य भारी मशीनों का उपयोग किया गया। मौके पर पुलिस बल तैनात रहा। 
विज्ञापन
विज्ञापन


सुरक्षा व्यवस्था के मद्देनजर ड्रोन से भी निगरानी रखी जा रही थी। अधिकारियों ने बताया कि परियोजना को तय समयसीमा में पूरा करने के लिए अभियान जारी रहेगा। ध्वस्तीकरण और मलबा हटाने का कार्य एक साथ किया जा रहा है। इससे सड़क चौड़ीकरण का कार्य जल्द पूरा हो सकेगा। ड्रोन से निगरानी की गई है। 
विज्ञापन


एसीपी अतुल अंजान त्रिपाठी ने बताया कि कुल 12 भवन तोड़े गए हैं। वीडीए और नगर निगम के अधिकारियों ने बताया कि भवन स्वामियों को नोटिस दिया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed