सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Capacity of Juvenile Observation Home to Increase Will Accommodate 100 People Provisions for Healthcare

Varanasi News: बाल संप्रेक्षण गृह की बढ़ेगी क्षमता, 100 किशोर रह सकेंगे; स्वास्थ्य व कौशल विकास की भी व्यवस्था

अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी। Published by: Aman Vishwakarma Updated Tue, 24 Mar 2026 06:02 AM IST
विज्ञापन
सार

Varanasi News: अधिकारियों ने कहा कि क्षमता वृद्धि के बाद न केवल भीड़भाड़ की समस्या कम होगी, बल्कि किशोरों के समग्र विकास और पुनर्वास की दिशा में भी बेहतर वातावरण तैयार किया जा सकेगा।

Capacity of Juvenile Observation Home to Increase Will Accommodate 100 People Provisions for Healthcare
किशोरों के पढ़ने, खेलने, स्वास्थ्य व कौशल विकास की भी होगी व्यवस्था। (सांकेतिक तस्वीर) - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार

Varanasi News: रामनगर स्थित बाल संप्रेक्षण गृह की क्षमता जल्द बढ़ाई जाएगी, जिससे यहां 100 किशोरों के रहने की व्यवस्था हो सकेगी। वर्तमान में यह गृह अपनी निर्धारित क्षमता से काफी अधिक किशोरों का भार संभाल रहा है, जिससे व्यवस्थाएं प्रभावित हो रही हैं। अधिकारियों ने निरीक्षण के बाद क्षमता विस्तार के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए हैं।

Trending Videos


शनिवार को जुवेनाइल जस्टिस कमेटी के अध्यक्ष अजय भनोत ने संबंधित अधिकारियों के साथ संप्रेक्षण गृह का निरीक्षण किया। इस दौरान व्यवस्थाओं का जायजा लेते हुए उन्होंने किशोरों के बेहतर आवास, शिक्षा और विकास के लिए जरूरी कदम उठाने पर जोर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


जिला प्रोबेशन अधिकारी पंकज मिश्रा ने बताया कि वर्तमान में बाल संप्रेक्षण गृह की क्षमता 75 किशोरों की है, जबकि यहां करीब 130 किशोर रह रहे हैं। बढ़ती संख्या को देखते हुए पहले ही क्षमता वृद्धि का प्रस्ताव भेजा जा चुका है। इसके तहत परिसर में ही नए भवनों का निर्माण कराया जाएगा।

खेलकूद की भी व्यवस्था

नई व्यवस्था के तहत किशोरों के लिए पढ़ाई, खेलकूद, स्वास्थ्य और कौशल विकास की सुविधाएं विकसित की जाएंगी। परिसर में कक्षाओं का निर्माण किया जाएगा, जहां कक्षा एक से 12 तक के बच्चों की पढ़ाई सुनिश्चित होगी। समय-समय पर बेसिक और माध्यमिक विद्यालयों के शिक्षक यहां आकर पढ़ाई कराएंगे। इसके अलावा कंप्यूटर शिक्षा, कौशल विकास प्रशिक्षण, भोजन और खेलकूद के लिए अलग-अलग व्यवस्थाएं की जाएंगी।

निरीक्षण के दौरान जिला जज संजीव शुक्ला, मुख्य विकास अधिकारी प्रखर सिंह, जिला विद्यालय निरीक्षक भोलेंद्र प्रताप सिंह और बेसिक शिक्षा अधिकारी अनुराग श्रीवास्तव भी मौजूद रहे। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed