सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Chairperson Issues Directives Community Toilets Must Not Be Locked Caretakers Receive Monthly Salaries

UP: सभापति ने दिए निर्देश- सामुदायिक शौचालयों में न लगे ताला, केयरटेकर को हर महीने दें वेतन; की बैठक

अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी। Published by: Aman Vishwakarma Updated Thu, 19 Mar 2026 05:56 AM IST
विज्ञापन
सार

Varanasi News: वाराणसी में उत्तर प्रदेश विधान परिषद की दैवीय आपदा प्रबंधन समिति के सभापति ने संबंधित अफसरों के साथ बैठक की। सभापति की अध्यक्षता में बाढ़, आग, शीतलहर, सर्पदंश, वज्रपात व राहत कार्यों का ब्यौरा प्रस्तुत किया गया।

Chairperson Issues Directives Community Toilets Must Not Be Locked Caretakers Receive Monthly Salaries
समीक्षा बैठक में माैजूद लोग। - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार

Varanasi News: सर्किट हाउस सभागार में बुधवार को उत्तर प्रदेश विधान परिषद की दैवीय आपदा प्रबंधन समिति ने आपदा से संबंधित बचाव और तैयारियों की समीक्षा की। बैठक की अध्यक्षता समिति के सभापति डाॅ. लालजी प्रसाद निर्मल ने की। बैठक में चंदौली और वाराणसी के अधिकारी शामिल रहे। शुरुआत में एडीएम एफआर वाराणसी की ओर से जिले की आपदा की जानकारियां समिति के सामने पेश की गई। जिसमें बाढ़, अग्निकांड, शीतलहर, डूबना, सर्पदंश, वज्रपात, अतिवृष्टि और आंधी तूफान से हुई जनहानि और वित्तीय मदद व राहत को प्रस्तुत किया।

Trending Videos


बैठक में सभापति ने अधिकारियों को निर्देश दिया कि दैवीय आपदा, विशेषकर सर्पदंश से हुई मौतों के मामलों में पोस्टमार्टम कराएं, ताकि परिजनों को सहायता राशि में कठिनाई न हो। संचारी रोग में सम्मिलित विभागों की ओर से अभियान चलाते हुए सफल बनाया जाए ताकि लोगों को लाभ मिल सके। 
विज्ञापन
विज्ञापन


सभापति ने सामुदायिक शौचालयों पर ताला नहीं लगने और केयरटेकर को सैलरी समय पर देने को निर्देशित किया। प्राथमिक विद्यालयों में प्रार्थना सभा के समय आपदा मित्रों से बच्चों को आपदा से बचाव की जानकारी दी जाए। लोक निर्माण विभाग और सिंचाई विभाग के कार्यों का ऑडिट कराकर आख्या समिति को रिपोर्ट सौंपें। वित्तीय वर्ष 2023-24, 2024-25 और 2025-26 में दैवीय आपदा से लाभ प्राप्त करने वालों की बिंदुवार समीक्षा की जाए।

स्वास्थ्य महकमे की भी समीक्षा

अपर पुलिस आयुक्त शिवहरि मीणा की ओर से एनडीआरफ, एसडीआरफ, जल पुलिस, फायर स्टेशन समेत अग्निशमन की जानकारी समिति को पेश की गई। विकास प्राधिकरण को घरों और कार्यालयों में लगे रेन वाटर हार्वेस्टिंग सिस्टम की समय-समय पर चेकिंग कराने को कहा। डीएसओ वाराणसी को वितरित की जाने वाले खाद्यान्नों की गुणवत्ता बनाए रखने की बात की। डीपीआरओ वाराणसी ने खुले में शौच और सामुदायिक शौचालयों के बारे में जानकारी दी। सीएमओ वाराणसी द्वारा बताया गया कि पिछले दो वर्षों में फाइलेरिया के कोई मरीज नहीं मिले हैं।

बेसिक शिक्षा अधिकारी को वेक्टर जनित रोगों से बचाव के लिए जरूरी कार्य को कहा। जिला विद्यालय निरीक्षक की ओर जन जागरुकता के लिए कार्यक्रमों की विस्तृत रिपोर्ट के निर्देश दिए गए। डीएम सत्येंद्र कुमार ने समिति से कहा कि निर्देशों का सौ फीसदी पालन कराया जाएगा। बैठक में समिति सदस्य हंसराज विश्वकर्मा, डॉ. प्रज्ञा त्रिपाठी व डीएम चंदौली चंद्र मोहन गर्ग मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed