सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Chandauli News Village head chased and beaten in field following dispute over collision involving Bolero

Chandauli News: ग्राम प्रधान को खेत में दौड़ा-दौड़ा कर पीटा, बोलेरो की टक्कर के बाद विवाद; जिला अस्पताल रेफर

अमर उजाला नेटवर्क, चंदाैली। Published by: Aman Vishwakarma Updated Sat, 13 Jun 2026 08:06 PM IST
विज्ञापन
सार

Chandauli News: मनियर क्षेत्र के धनौती गांव में शनिवार को बोलेरो की टक्कर को लेकर शुरू हुआ विवाद मारपीट में बदल गया। दोनों पक्षों के बीच हुई झड़प में ग्राम प्रधान गंभीर रूप से घायल हो गए और उनका पैर टूट गया। घटना के बाद क्षेत्र में तनाव का माहौल बन गया। प्राथमिक उपचार के बाद घायल ग्राम प्रधान को जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।

Chandauli News Village head chased and beaten in field following dispute over collision involving Bolero
वायरल वीडियो से निकाली गई फोटो। - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार

UP News: मनियर क्षेत्र के ग्राम पंचायत धनौती में शनिवार को बोलेरो की टक्कर से शुरू हुआ विवाद देखते ही देखते हिंसक झड़प में बदल गया। मारपीट की घटना में ग्राम प्रधान विजय राजभर गंभीर रूप से घायल हो गए। उनका पैर टूट जाने पर प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। मामले में प्रधान की तहरीर पर एक दर्जन लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किए जाने की बात सामने आई है।





प्राप्त जानकारी के अनुसार गांव में एक बोलेरो वाहन की टक्कर रास्ते पर रखी एक बेंच से हो गई। बेंच पर बैठे दो बच्चे घायल हो गए। घटना के बाद दोनों पक्षों के बीच कहासुनी शुरू हो गई। सूचना मिलने पर डायल-112 पुलिस मौके पर पहुंची और तत्काल हस्तक्षेप कर स्थिति को शांत कराया। पुलिस ने दोनों पक्षों को अपनी शिकायत लेकर थाने आने की सलाह दी।

विज्ञापन
विज्ञापन

ग्राम प्रधान विजय राजभर का आरोप है कि वह शिकायत दर्ज कराने के लिए थाने जा रहे थे, तभी विरोधी पक्ष के लोगों ने उन पर लाठी-डंडों से हमला कर दिया। बचाव के लिए पहुंचे उनके परिजनों के साथ भी मारपीट की गई। प्रधान के अनुसार जान बचाने के लिए वह खेत की ओर भागे, लेकिन हमलावरों ने वहां भी उनका पीछा कर हमला किया, जिससे उनका पैर टूट गया।

घटना के बाद घायल प्रधान को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मनियर ले जाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने उनकी गंभीर स्थिति को देखते हुए जिला अस्पताल बलिया रेफर कर दिया। प्रधान विजय राजभर ने आरोप लगाया कि पंचायत चुनाव की पुरानी रंजिश के चलते उन पर सुनियोजित हमला किया गया है। वहीं घटना को लेकर गांव में तनाव का माहौल बना हुआ है।

इस संबंध में पूछे जाने पर थाना प्रभारी मनियर अजय कुमार त्रिपाठी ने बताया कि वह देउली में चल रहे शिवपुराण महायज्ञ की ड्यूटी में व्यस्त हैं। उनके अनुसार समाचार लिखे जाने तक उन्हें कोई तहरीर प्राप्त नहीं हुई थी। पुलिस मामले की जानकारी जुटा रही है और तहरीर मिलने पर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed