फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Child dies of electrocution Durga Puja pandal in Jaunpur family only son is lost police reached

जौनपुर में दर्दनाक हादसा: दुर्गा पूजा पंडाल में उतरा करंट, इकलौते बेटे की मौत; बचाने पहुंचे लोग भी चपेट में आए

Mon, 12 Oct 2026 08:58 AM IST
Aman Vishwakarma अमर उजाला नेटवर्क, जाैनपुर।
अमर उजाला नेटवर्क, जाैनपुर। Published by: Aman Vishwakarma Updated Mon, 12 Oct 2026 08:58 AM IST
सार

जिले के खटहरा गांव में दुर्गा पूजा पंडाल के पास बिजली के खंभे में करंट उतरने से सात वर्षीय रिव्यांश सरोज की मौत हो गई। आरती में शामिल होने पहुंचे बालक को बचाने की कोशिश में कुछ अन्य लोग भी करंट की चपेट में आ गए। हादसे से गांव में मातम पसर गया।

विज्ञापन
Child dies of electrocution Durga Puja pandal in Jaunpur family  only son is lost police reached
बालक की माैत के बाद बिलखती महिलाएं। - फोटो : संवाद

विस्तार

केराकत कोतवाली क्षेत्र के खटहरा गांव में दुर्गा पूजा पंडाल के पास करंट की चपेट में आने से सात वर्षीय बालक की मौत हो गई। बताया जा रहा है कि पंडाल में लगाए गए टेंट के पाइप में बिजली का करंट उतर आया था। हादसे की जानकारी मिलते ही गांव में अफरा-तफरी मच गई। मासूम की मौत से परिजनों पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा।

विज्ञापन


खटहरा गांव निवासी नीरज सरोज का सात वर्षीय बेटा रिव्यांश सरोज उर्फ कल्लू मुर्तजाबाद-बगथरी स्थित माइक्रोटेक विद्यालय में एलकेजी का छात्र था। वह अपनी दो वर्षीय बहन से बड़ा और परिवार का इकलौता बेटा था। पिता नीरज सरोज महाराष्ट्र के मुंबई-नासिक क्षेत्र में एक डेयरी कंपनी में काम करते हैं। बेटे की मौत की खबर मिलते ही परिवार में चीख-पुकार मच गई। परिजनों के आंसू थमने का नाम नहीं ले रहे हैं।

विज्ञापन
Trending Videos

Child dies of electrocution Durga Puja pandal in Jaunpur family  only son is lost police reached
नीरज की फाइल फोटो और इसी पंडाल में हुआ दर्दनाक हादसा। - फोटो : Jaunpur

ग्रामीणों के मुताबिक, गांव में दुर्गा पूजा पंडाल लगाने की जिम्मेदारी गोलू टेंट हाउस को दी गई थी। पंडाल में टेंट का पाइप लगाते समय उसमें करंट उतरने की बात सामने आई है। इसी की चपेट में आने से बालक की जान चली गई। हालांकि, हादसा किन परिस्थितियों में हुआ, इसकी पुष्टि जांच के बाद ही हो सकेगी।

सूचना मिलने पर केराकत कोतवाली पुलिस के साथ चंदवक, जलालपुर और गौराबादशाहपुर थानों की पुलिस भी मौके पर पहुंची। घटना के बाद शव के अंतिम संस्कार और पोस्टमार्टम को लेकर परिजनों तथा ग्रामीणों में अलग-अलग मत सामने आए। कुछ लोग तत्काल अंतिम संस्कार करना चाहते थे, जबकि अन्य पोस्टमार्टम कराने के पक्ष में थे।

विज्ञापन

बेटे की मौत से परिवार में मचा कोहराम
जिस घर में मासूम की हंसी से खुशियां बिखरती थीं, वहां अब मातम छाया है। इकलौते बेटे को खोने के गम में माता-पिता का रो-रोकर बुरा हाल है। घटना से गांव के लोग भी स्तब्ध हैं और पूरे क्षेत्र में शोक का माहौल बना हुआ है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed