{"_id":"699c313114ca13ec61062b80","slug":"chinese-hearing-aids-sold-as-malaysian-machines-fir-against-three-doctors-and-others-2026-02-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Varanasi Crime: मलेशिया की मशीन बताकर दी चीनी कान की मशीन, डॉक्टरों समेत तीन के खिलाफ तहरीर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Varanasi Crime: मलेशिया की मशीन बताकर दी चीनी कान की मशीन, डॉक्टरों समेत तीन के खिलाफ तहरीर
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
Published by: प्रगति चंद
Updated Mon, 23 Feb 2026 04:21 PM IST
विज्ञापन
सार
Varanasi News: वाराणसी में मलेशिया की मशीन बताकर चीन की कान की मशीन देने का आरोप लगाते हुए डॉक्टरों समेत तीन के खिलाफ तहरीर दी गई है।
कान की मशीन
- फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
विस्तार
कोनिया निवासी अरविंद तिवारी ने दो चिकित्सकों और एक टेक्निशियन के खिलाफ धोखाधड़ी का आरोप लगाया है। पीड़ित ने कैंट थाने में तहरीर दी। अरविंद ने बताया कि उनकी मां उमा देवी को कान से सुनाई नहीं दे रहा था। 29 जनवरी को वे लहुराबीर स्थित एक चिकित्सक के पास गईं। चिकित्सक ने उन्हें नदेसर स्थित क्लिनिक पर भेजा।
Trending Videos
31 जनवरी को क्लिनिक पहुंचने पर चिकित्सक ने टेक्निशियन के पास भेजा। टेक्निशियन ने दो-तीन मशीनें दिखाकर कहा कि यह मलेशिया की मशीन है और यह अच्छी तरह सुनाई देगी। मशीन 18 हजार रुपये में लगाई गई और दो साल की गारंटी भी दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
हालांकि तीन-चार दिन बाद ही चीनी मशीन ने काम करना बंद कर दिया। जब अरविंद टेक्निशियन के पास शिकायत करने गए तो टेक्निशियन ब्रजेश सिंह ने मशीन को बेचे जाने से इन्कार कर दिया और गाली-गलौज व जान से मारने की धमकी दी।
अरविंद का आरोप है कि डॉक्टर रमेश और डॉक्टर आनन्द श्रीवास्तव भी इस धोखाधड़ी में शामिल हैं, क्योंकि मशीन उनकी डिस्पेंसरी के माध्यम से ही बेचने के लिए रेफर की गई थी। अरविंद ने बताया कि उनकी मां ने पहली बार मशीन खरीदी थी और पहली बार ही ठगी का शिकार हुईं। कैंट इंस्पेक्टर शिवाकांत मिश्रा ने बताया कि तहरीर के आधार पर जांच शुरू कर दी गई है।
