सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   CM Yogi in Varanasi mega-event for public welfare schemes Varanasi Chief Minister to inaugurate

CM Yogi in Varanasi: वाराणसी में आज जनकल्याण योजनाओं का महाकुंभ, मुख्यमंत्री योगी करेंगे उद्घाटन

अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी। Published by: Aman Vishwakarma Updated Fri, 12 Jun 2026 05:38 PM IST
विज्ञापन
सार

Varanasi News: वाराणसी के गिरिजा देवी सांस्कृतिक संकुल में शुक्रवार को जनकल्याण योजनाओं का महाकुंभ आयोजित होगा। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ कार्यक्रम का उद्घाटन कर लाभार्थियों को स्वीकृति पत्र वितरित करेंगे। विभिन्न विभागों के स्टॉल लगाए गए हैं। मुख्यमंत्री दालमंडी परियोजना की समीक्षा और बीएचयू स्थित निर्माणाधीन नेशनल एजिंग सेंटर का निरीक्षण भी करेंगे।

CM Yogi in Varanasi mega-event for public welfare schemes Varanasi Chief Minister to inaugurate
पुलिस लाइन में सीएम योगी का आगमन। - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार

CM Yogi in Varanasi: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के लगातार 12 वर्ष के कार्यकाल पूर्ण होने के उपलक्ष्य में शुक्रवार को गिरिजा देवी सांस्कृतिक संकुल, चौकाघाट में जनकल्याण योजनाओं का महाकुंभ आयोजित किया जाएगा। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ कार्यक्रम का उद्घाटन करेंगे। मुख्यमंत्री सुबह वाराणसी पहुंच चुके हैं और दिनभर विभिन्न कार्यक्रमों में हिस्सा लेंगे।





कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री विभिन्न विभागों द्वारा लगाए गए प्रदर्शनी स्टॉलों का निरीक्षण करेंगे। इसके बाद वे केंद्र और राज्य सरकार की योजनाओं से लाभान्वित लोगों को स्वीकृति पत्र, प्रमाण पत्र तथा अन्य लाभ वितरित करेंगे। आयोजन का उद्देश्य आमजन को सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी देना और पात्र लाभार्थियों को योजनाओं से जोड़ना है।
विज्ञापन
विज्ञापन


महाकुंभ में कृषि, उद्यान, पर्यटन, महिला एवं बाल विकास, समाज कल्याण, पिछड़ा वर्ग कल्याण, दिव्यांगजन सशक्तीकरण, श्रम, हथकरघा, मत्स्य, पशुपालन एवं डेयरी, पंचायती राज, मुख्यमंत्री आवास योजना, राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन, कौशल विकास मिशन, सेवायोजन तथा नेडा समेत कई विभागों के स्टॉल लगाए गए हैं। इन स्टॉलों के माध्यम से विभाग अपनी योजनाओं और उपलब्धियों की जानकारी देंगे।

विज्ञापन

‘एक जनपद, एक व्यंजन’ थीम के तहत बनारस की प्रसिद्ध लस्सी, तिरंगा बर्फी, लौंगलता और पान का प्रदर्शन किया जाएगा। वहीं ओडीओपी योजना के अंतर्गत लकड़ी के खिलौने और गुलाबी मीनाकारी के उत्पाद भी आकर्षण का केंद्र रहेंगे।

मुख्यमंत्री अपने दौरे के दौरान सर्किट हाउस में दालमंडी सड़क चौड़ीकरण परियोजना सहित शहर में चल रहे विभिन्न सड़क निर्माण कार्यों की समीक्षा भी करेंगे। इसके बाद वे बीएचयू में निर्माणाधीन नेशनल एजिंग सेंटर का निरीक्षण करेंगे। शनिवार को मुख्यमंत्री बीएचयू में आयोजित विज्ञान भारती के सातवें राष्ट्रीय अधिवेशन में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे। आयोजन को लेकर प्रशासन ने सभी तैयारियां पूरी कर ली हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed