सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Jaspal Rana last rites held in Kashi fans to gather Manikarnika mortal remains arrive from airport

Jaspal Rana: काशी में जसपाल का अंतिम संस्कार, मणिकर्णिका पर जुटेंगे प्रशंसक; एयरपोर्ट से आएगा पार्थिव शरीर

अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी। Published by: Aman Vishwakarma Updated Fri, 12 Jun 2026 07:18 PM IST
विज्ञापन
सार

Jaspal Rana Passes Away: पद्मश्री सम्मानित दिग्गज निशानेबाज और अंतरराष्ट्रीय कोच जसपाल राणा का अंतिम संस्कार शनिवार को वाराणसी के मर्णिकर्णिका घाट पर होगा। उनका पार्थिव शरीर बाबतपुर एयरपोर्ट लाया जाएगा, जहां अंतिम सलामी दी जाएगी। कॉमनवेल्थ खेलों में नौ पदक जीतने वाले जसपाल राणा के निधन पर खेल जगत में शोक है। काशी के शूटरों ने भी श्रद्धांजलि अर्पित की।

Jaspal Rana last rites held in Kashi fans to gather Manikarnika mortal remains arrive from airport
मेडल के साथ जसपाल राणा। - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार

Jaspal Rana Death: देश के दिग्गज निशानेबाज, अंतरराष्ट्रीय कोच और पद्मश्री सम्मानित जसपाल राणा का अंतिम संस्कार शनिवार को दोपहर में वाराणसी के मणिकर्णिका घाट पर किया जाएगा। उनके निधन की खबर से खेल जगत और उनके प्रशंसकों में शोक की लहर है। राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भारत का नाम रोशन करने वाले जसपाल राणा को अंतिम विदाई देने के लिए बड़ी संख्या में खिलाड़ी, खेल प्रेमी और जनप्रतिनिधि शामिल होंगे।



भाजपा के प्रदेश मंत्री शंकर गिरी ने बताया कि शनिवार को मसूरी से उनका पार्थिव शरीर विमान के जरिये वाराणसी के लाल बहादुर शास्त्री अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट, बाबतपुर लाया जाएगा। एयरपोर्ट पर उन्हें अंतिम सलामी दी जाएगी। इसके बाद सड़क मार्ग से पार्थिव शरीर को मणिकर्णिका घाट ले जाया जाएगा। छत्ताद्वार से शव यात्रा निकाली जाएगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन


इसमें परिजन, खेल जगत से जुड़े लोग और भाजपा कार्यकर्ता शामिल होंगे। राष्ट्रीय खिलाड़ी को श्रद्धांजलि देते हुए उनके पार्थिव शरीर को कंधे पर लेकर मणिकर्णिका घाट तक ले जाया जाएगा। यहां जिला प्रशासन की ओर से उन्हें अंतिम गारद की सलामी दी जाएगी।

विज्ञापन

जसपाल राणा भारत के सबसे सफल निशानेबाजों में गिने जाते थे। उन्होंने कॉमनवेल्थ खेलों में नौ पदक जीतकर देश को गौरवान्वित किया था। एक कुशल प्रशिक्षक के रूप में भी उन्होंने अपनी अलग पहचान बनाई थी। उन्होंने भारतीय निशानेबाजी की नई पीढ़ी को तैयार करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी और कई खिलाड़ियों को अंतरराष्ट्रीय स्तर तक पहुंचाया था। 

उनके योगदान के लिए उन्हें पद्मश्री सम्मान से भी सम्मानित किया गया था। उनके निधन पर खेल और सामाजिक क्षेत्र से जुड़े लोगों ने गहरा शोक व्यक्त किया है। यूपी निशानेबाजी संघ के वरिष्ठ उपाध्यक्ष जगदीप मधोक, सौरभ पाठक और पंकज श्रीवास्तव सहित कई लोगों ने उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की।

Jaspal Rana last rites held in Kashi fans to gather Manikarnika mortal remains arrive from airport
शोक जाहिर करते खेल प्रशंसक। - फोटो : संवाद

ओलंपियन को काशी के शूटरों ने दी श्रद्धांजलि
कॉमनवेल्थ में भारत को पदक दिलाने वाले भारतीय शूटर ओलंपियन जसपाल राणा का निधन 49 वर्ष की उम्र में हो गया। इसकी जानकारी मिलने पर काशी के खिलाड़ियों में शोक की लहर दौड़ गई। भारतीय निशानेबाजी टीम के कोच के निधन की जानकारी मिलने पर निशानेबाजी के खिलाड़ियों ने बृहस्पतिवार शाम कैंटोनमेंट स्थित राइफल शूटिंग रेंज पर श्रद्धांजलि सभा की। 

यूपी निशानेबाजी संघ के जगदीप मधोक ने कहा कि भारतीय निशानेबाजी को नया कलेवर और ऊंचाई देने वाले जसपाल राणा के निधन से निशानेबाजी को अपूर्णीय क्षति हुई है। उन्होंने मनु भाकर जैसे दिग्गज खिलाड़ी को ट्रेनिंग दी है। पंकज श्रीवास्तव ने कहा कि उनकी मुलाकात दिल्ली के करणी सिंह शूटिंग रेंज पर मुलाकात हुई थी। इस मौके पर शशांक त्रिपाठी, पूजा वर्मा, सौरभ पाठक, सुमेधा पाठक, सूर्यदीप सिंह ने श्रद्धांजलि दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed